मनीमाजरा , 15.12.25: ऑल मनीमाजरा एवं मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, व्यापार मंडल और क्षेत्र के शिक्षा पसंद लोगों ने मनीमाजरा (सेक्टर 13, चंडीगढ़) में उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज, टेक्निकल कॉलेज आईटीआई स्थापना की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।
मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने बयान जारी करके बताया कि चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र, जिसकी आबादी तीन लाख से भी अधिक है, वहाँ उच्च शिक्षा के लिए एक भी गवर्नमेंट कॉलेज या टेक्निकल कालेज या आईटीआई न होने के कारण स्थानीय निवासियों के बच्चों , खासकर लड़कियों, को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर तत्काल ध्यान देने की अपील की है।
मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान श्याम सुंदर उपाध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय चेयरमैन सुभाष सेक्रेटरी शक्ति श्रीवास्तव ने कहा कि आबादी और शैक्षिक असमानता:- मनीमाजरा क्षेत्र तथा साथ लगते एरिया की घनी आबादी को देखते हुए, यह विडंबना है कि यहाँ उच्च शिक्षा के लिए कोई समर्पित सरकारी संस्थान या कॉलेज या टेक्निकल कालेज नहीं है।
दूरी और आवागमन की समस्या: उन्होंने संयुक्त रूप से बयान में कहा है कि छात्रों को कॉलेज की पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ के अन्य दूर-दराज के सेक्टरों में जाना पड़ता है। इससे दैनिक समय और धन की बर्बादी होती है। खासकर लड़कियों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। वो असुरक्षित महसूस करती हैं।
सुभाष नगर से महिला समाज सेवी कमलेश देवी ने बताया कि छात्राओं के लिए विशेष कठिनाई है:-उन्होंने आगे बताया कि लड़कियों के लिए इतनी लंबी दूरी तय करना सुरक्षा और आवागमन की दृष्टि से विशेष रूप से कठिन हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप कई मेधावी लड़कियों को उच्च शिक्षा छोड़नी पड़ती है। उन्होंने कहा :- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा अधूरा है अगर लड़कियों को पढ़ने की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है।
आल मनीमाजरा वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान एस एस परवाना ने कहा "मनीमाजरा में एक कॉलेज की स्थापना समय की मांग है। हमारे बच्चों, खासकर लड़कियों, को शिक्षा के लिए इतनी लंबी और जोखिम भरी यात्रा क्यों करनी पड़े? एक स्थानीय कॉलेज उनके भविष्य को सुरक्षित करेगा।"
समाजसेवी पिपली वाला टाउन मनीमाजरा व्यापार मंडल व संतोषी माता मंदिर के महंत रामेश्वर गिरी व मोहनलाल पम्फेर, सचिन वर्मा व अशोक अत्री व अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने मांग और अपील की है कि हम चंडीगढ़ प्रशासन और संबंधित शिक्षा विभाग से तत्काल अनुरोध करता है कि वे:मनीमाजरा (सेक्टर 13) में एक सरकारी कॉलेज की स्थापना को प्राथमिकता दें।