चंडीगढ़,15.11.25- सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम विज और डॉ. सरिता मेहता का जन्मदिन महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, दरिया, चंडीगढ़ में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ में प्रसिद्ध गायक सुरजीत सिंह धीर ने शब्द गायन प्रस्तुत कर दीर्घायु की कामना की। तत्पश्चात स्कूल के विद्यार्थियों ने दोनों साहित्यकारों की लिखी हुई कविताओं को पेश किया और खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम में कविवर डॉ. विनोद कुमार शर्मा और स्टाफ एवं प्रबंधन की सक्रिय भूमिका रही। कविवर प्रेम विज को राज विज, सुरजीत सिंह धीर, डॉ.सतोष गर्ग, कोलकाता से पधारे डॉक्टर संगीता चौधरी, डॉक्टर सुप्रभात लाहा की उपस्थिति में स्कूल पहुंचने पर पुष्प गुच्छ और बैंड बाजों से स्वागत किया।
इस दिवस का नाम नव चेतना दिवस है। डॉ. सरिता मेहता अमेरिका में होने के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यक्रम से जुड़ीं। डॉ. संगीता चौधरी ने शास्त्रीय संगीत में रविंद्र नाथ टैगोर की रचना पेश की। डॉ. संतोष गर्ग ने प्रकृति से संबंधित कविता सुनाई। साइमा प्रवीन ने प्रेम विज की रचना प्रस्तुत करते हुए कहा- डिग्रियां हासिल कर कामयाबी के आकाश को छूना चाहता था। लक्ष्मी ने कहा - आओ हम यह लक्ष्य बनाएं भारत को हम स्वच्छ बनाएं। विष्णु ने कहा- मेरी जिंदगी और बंदगी आप हैं। मुस्कान ने कहा- चौपालों से रौनक क्यों चली गई। साक्षी ने कहा- अचानक एक दर्द भारी चीज सुनाई दी।
डॉ संगीता चौधरी ने आर्थिक तौर से कमजोर वर्ग के दो विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म भेंट और बच्चों को स्टेशनरी भी वितरित की। प्रेम विज और डॉ. सरिता मेहता ने बच्चों की रिफ्रेशमेंट के लिए स्कूल को नकदी दी।