हिसार, 06.11.25-- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत आज चुनाव आयोग का पुतला कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला शहरी प्रधान बजरंग गर्ग के नेतृत्व में जलाया गया। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर आदमपुर विधायक चंद्र प्रकाश, उकलाना विधायक नरेश सेलवाल, नारनौद विधायक जस्सी पेटवाड़ व भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार वोट चोर के साथ-साथ सरकार व विधायक चोर भी हैं। भाजपा सरकार ने महाराष्ट्र, बिहार व मध्य प्रदेश की चलती हुई सरकार को चुरा ली थी। भाजपा सरकार ने हिमाचल व राजस्थान की सरकार गिराने के लिए विधायकों की चोरी करके हरियाणा में ले आए थे और विधायकों को होटलों में रुकवा कर नाकाबंदी की गई थी, यह सारा देश जानता है।
बजरंग गर्ग ने कहा कि चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट पोलिंग के बाद 5 अक्टूबर को यह कहा था कि हरियाणा में 61.19 प्रतिशत वोट पोल हुए हैं मगर गिनती से एक दिन पहले 7 अक्टूबर को चुनाव आयोग कहता है कि वोट पोलिंग 67.9 प्रतिशत हुई है। साफ तौर पर 6 प्रतिशत वोट को बढ़ा दिया गया। बजरंग गर्ग ने कहा कि ईवीएम से वोट पोल होने के बाद ईवीएम को बंद करके स्टोर में रख दी जाती है और गिनती के समय ईवीएम की बैटरी 99 प्रतिशत मिलने से धपले की बू सीधे तौर पर आती है। इतना ही नहीं एक ही फोटो की 10 बूथ पर 223 फर्जी वोट का पाना और एक ही घर में 501 वोट बना यहां तक की हरियाणा में फर्जी फोटो वाली 124177 वोट मिला है। बजरंग गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार फर्जी वोट बनाने और वोट काटने का खेल देश में खेल रही है जबकि चुनाव आयोग को राहुल गांधी के आरोप का जवाब देना चाहिए। चुनाव आयोग द्वारा जवाब देने की बजाएं भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहा है जो लोकतंत्र व देश के संविधान के लिए पूरी तरह से खतरा है। आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा में वोट चोरी के कारण भाजपा की सरकार बनी है। उकलाना विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान व लोकतंत्र को कुचलने में लगी हुई है जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर आदमपुर विधायक चंद्र प्रकाश, उकलाना विधायक नरेश सेलवाल, नारनौद विधायक जस्सी पेटवाड़, नलवा विधानसभा प्रत्याशी अनिल मान, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन डॉक्टर राजेन्द्र सूरा, प्रदेश प्रवक्ता प्रवक्ता सुमन शर्मा, वरिष्ट कांग्रेस नेता सुबे सिंह आर्य, तेजवीर पुनिया, नरेश मलिक, जगजीत सिंह, एचपीसीसी के सदस्य शैलेन्द्र वर्मा, एससी सेल के ग्रामीण प्रधान रतन बडगुज्जर, शहरी एससी प्रधान सोनू लंकेश,राजेश कुमार मुंडाई, ग्रामीण जिला पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र साहरण, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सोवीन बाटला, शहरी युवा अध्यक्ष भारत सोनी, बरवाला युवा अध्यक्ष सुनील बेरवाल, उकलाना अध्यक्ष आशीष शलले, हांसी युवा प्रधान अजय बेरवाल, सर्व कार संघ प्रधान राम निवास सोनी, केकेसी जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, महिला पूर्व अध्यक्ष गीता अहूजा, शहरी अध्यक्ष मनू अग्रवाल, दर्शन सोढ़ी, पार्षद सत्यवान पानू, एनएसआईयू के जिला प्रधान रोहित दलाल, ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा, वरिष्ट कांग्रेस अध्यक्ष सोमवीर लाम्बा, ईश्वर मोर, चन्द्रभान काजला, बलराज मलिक, रणवीर शर्मा, सुभाष न्याना, सुखदेव चहल, जिला प्रवक्ता मनोज बूरा, अमर गुप्ता, शहरी महिला अध्यक्ष मिनू अग्रवाल, सिलोचना सिहाग, श्याम लाल सरवटे, प्रवीण सोनी, कृष्ण गुज्जर, जतिन शर्मा, प्रीतम चौधरी, तारा चन्द्र बागड़ी, नवीन किरमारा, व्यापार मंडल के संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल, प्रदेश सचिव निरंजन गोयल, पुरानी मंडी एसोसिएशन से सुरेश सिंगला, अमित बिश्नोई, त्रिलोक चन्द्र, कृष्ण कुमार, दिनेश गर्ग, सुनील शर्मा, रामफल शिल्ले, रणधीर सिंह पान्नु, कमला देवी, नवीन कुमारी, सुनील ओड, बलवीर गोयल, संदीप धीरवास, घनश्याम वर्मा, मनोज कुमार, संदीप ज्यानी, रामफल शिले, रविन्द्र दहिया, जगत सिंह, कृष्ण जगानवाला, मदन लाल, खुशी राम, सुभाष वल्मीकि, कृष्ण लितानी, सुनील औड, सुरेंद्र नलवा, राम निवास कौशिक, सत्य वीर सिंह लोरा, रितिक बागड़ी, बलजीत महला, मदन लाल पपोसा, सुनील वर्मा, अकिंत शिल्ला आदि भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद थे।