चण्डीगढ़, 26.05.25- : 13वीं वाहिनी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने डेट मुख्यालय, चण्डीगढ में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, जवानों के जन्मदिन एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 13वीं वाहिनी से स्थानांन्तरण पर विदाई ले रहे कार्मिकों तथा वाहिनी के पदस्थ कार्मिकों के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरूआत 13 वीं वाहिनी कमाण्डेंट सुश्री कमल सिसोदिया द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं जिसमें ग्रुप डांस गायन एवं नाटक शामिल थे।विदाई लेने वाले कार्मिकों ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। उनकी विदाई में सभी की आंखें नम हो गई। वहीं जन्मदिन मनाने वाले कार्मिकों को सभी ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं और केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर कमाण्डेन्ट कमल सिसोदिया ने विदाई लेने वाले कार्मिकों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कार्मिकों के मनोबल को बढाने के लिए प्रशंसा पत्र तथा पुरस्कारों से अलंकृत किया।