चण्डीगढ़, 01.05.25- : चेंबर ऑफ चण्डीगढ़ इंडस्ट्रीज ( सीसीआई) की आज 34वीं वार्षिक आम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरिंदर गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। ये उनका के रूप में चौथा कार्यकाल होगा। सीसीआई ट्राइसिटी की सबसे बड़ी औद्योगिक संस्था है, जिसमें विभिन्न निर्माण गतिविधियों में संलग्न 210 औद्योगिक इकाइयां सदस्य के रूप में जुड़ी हुई हैं। सीसीआई को चण्डीगढ़ प्रशासन तथा भारत सरकार की विभिन्न विभागीय समितियों, संस्थाओं व मंचों में प्रतिनिधित्व प्राप्त है और यह क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों के कल्याण के लिए कार्यरत है। उनके अलावा नवीन मंगलानी को उपाध्यक्ष, अरुण गोयल को महासचिव, सुनील अग्रवाल को संयुक्त सचिव व सुनील गुप्ता को वित्त सचिव चुना गया है।