चण्डीगढ़, 05.05.24- : पंचकूला की सुशीला खोखर ने जयपुर में आयोजित वोग स्टार इण्डिया-2024 का खिताब जीतकर ट्राईसिटी की महिलाओ का नाम रोशन किया है। कड़ी मेहनत के बाद सुशीला खोखर मिसेज वोग स्टार इण्डिया चुनी गईं और उन्हें क्राउन पहनाया गया। 60 वर्षीय सुशीला खोखर हरियाणा शिक्षा विभाग से रिटायर्ड प्रिंसिपल है।

सुशीला ने इस अवसर पर कहा कि होंसलों में उडान और कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। इस प्रतियोगिता में 1600 महिलाओं ने ऑनलाइन हिस्सा लिया था जिसमें 700 महिलाओं को ऑनलाइन ही ट्रैंड किया गया। उसके बाद 700 महिलाओं में से 84 महिलाओं को पूरे भारत में से चुना गया एवं जयपुर में बुलाया गया।

इसकी आयोजक संस्थापक कृति चौधरी फाजिल्का पंजाब से राजनेत्री रह चुकी है। कृति चौधरी ने बताया कि वोग स्टार इण्डिया प्लेटफार्म के जरिए महिलाओं के लिए कुछ करना व उनको प्रोत्साहित कर उनके सपनों को पूरा करना ही उनका मकसद है। यह आयोजन महिलाओं द्वारा ही संचालित किया जा रहा है, टीम में भी सभी महिलाएं है।

सुशीला खोखर ने बताया कि इस खिताब को जिताने का श्रेय वे अपने परिवार व अपने बच्चों को देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के सपने को पूरा करने के लिए मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि घरेलू महिलाएं अपने शौक को पूरा करें और जहां जो मंच मिले वहां प्रतिभागिता करने का प्रयास करें।