स्व. मेजर विजय सिंह मनकोटिया के घर पहुंचे केवल सिंह पठानिया, शोक संतप्त परिवार से मिलकर जताई गहरी संवेदना
शाहपुर, 7 अक्तूबर:शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया आज त्यारा स्थित स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ दुःख की इस अत्यंत पीड़ादायक घड़ी में अपनी संवेदना साझा करते हुए कहा कि अपने किसी प्रियजन को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन शाहपुर क्षेत्र के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।
श्री पठानिया ने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने पूर्व कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शाहपुर के विकास को लेकर मनकोटिया जी के जो सपने अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की।
लांझणी में केवल सिंह पठानिया एवं उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, पूर्व सचिव विधानसभा गोबर्धन सिंह, ओएसडी आयुष डॉ. सुनीत पठानिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र वालिया तथा उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय उपस्थित रहे।
============================================
लांझणी के लिए शीघ्र शुरू होगी बस सेवारू केवल सिंह पठानिया
लांझणी में लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
शाहपुर, 7 अक्तूबररू शाहपुर के विधायक एवं उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लांझणी में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को पंचायत घर की भूमि विभाग के नाम करने संबंधी सभी औपचारिकताएं एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त फुटब्रिज को शीघ्र ठीक करने के आदेश दिए ।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्री पठानिया ने कहा कि लांझणी क्षेत्र के लोगों की आवागमन संबंधी समस्या को देखते हुए शीघ्र ही सुबह और शाम बस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने पेयजल समस्या के समाधान के लिए जल शक्ति विभाग को आवश्यक निर्देश देते हुए लोगों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध करवाने को कहा।
ग्राम पंचायत प्रधान वनीता देवी ने लांझणी पहुंचने पर विधायक का स्वागत किया और क्षेत्र की सड़क, रास्तों तथा बस सेवा से संबंधित विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखीं।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू तथा पूर्व प्रधान बलवीर चौधरी ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में डीएम एचआरटीसी पंकज चड्ढा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा, बीडीओ रैत योगेंद्र, सहायक अभियंता लोक निर्माण बलवीत दियोलिया, बीडीसी रक्षा देवी, उपप्रधान नानक, वार्ड सदस्य विमला, शशि, सीमा देवी, सरला देवी, रमेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
==========================================
धौलरा व आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
बिलासपुर, 7 अक्तूबर। विद्युत उपमंडल-द्वितीय बिलासपुर के सहायक अभियंता ई. रविन्द्र चौधरी ने बताया कि विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत तथा पेड़ों की कांट-छांट के कार्य के चलते 8 अक्तूबर, 2026 को चंगर अनुभाग के अंतर्गत धौलरा व आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा।
========================================
9 और 16 अक्तूबर को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में दिव्यांगजनों का होगा चिकित्सा परीक्षण
बिलासपुर, 07 अक्तूबर: जिला बिलासपुर में दिव्यांगजन को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आगामी 9 और 16 अक्तूबर को शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर आयोजन के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. शशि दत्त शर्मा ने जिला मेडिकल डिसेबिलिटी बोर्ड का गठन किया है।
इस सम्बन्ध में आदेश जारी करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस बोर्ड में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं अधिकारियों को नामित किया गया है, जिनमें शिशू रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक तथा मेडिसिन विशेषज्ञ शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि यह शिविर 09 और 16 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे से अंतिम लाभार्थी के परीक्षण तक नए ओपीडी परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित लाभार्थियों से सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि व समयानुसार शिविर में शामिल होने का आह्वान किया है।
==========================================
चंबोह स्कूल के विद्यार्थियों को दीं कई कानूनी जानकारियांजिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में करवाया जा सकता है केसों का त्वरित निपटारा : कुलदीप शर्माभोरंज 07 अक्तूबर। विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, देश एवं समाज के प्रति उनके कर्तव्यों और कई महत्वपूर्ण अधिनियमों एवं नियमों की जानकारी प्रदान करने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने भोरंज उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबोह में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) ने कई योजनाएं आरंभ की हैं। इन योजनाओं में मुफ्त कानूनी सहायता योजना सबसे महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने बताया कि एससी-एसटी वर्ग के लोग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग, आपदा पीड़ित, अत्याचार पीड़ित, श्रमिक, किन्नर, कैदी और सालाना 3 लाख रुपये से कम आय वाले सभी वर्गों के लोग मुफ्त कानूनी सहायता योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। किसी भी न्यायालय परिसर में स्थापित फ्रंट आफिस में जाकर पात्र लोग मुफ्त कानूनी सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुलदीप शर्मा ने बताया कि इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी संपर्क किया जा सकता है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के दूरभाष नंबर 01972-224399 या ईमेल पर भी संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नालसा की अन्य योजनाओं, नशे की समस्या और एनडीपीएस एक्ट, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, रैगिंग रोधी कानून, साइबर अपराधों के प्रति सावधानी, मोटर वाहन अधिनियम और कई अन्य महत्वपूर्ण अधिनियमों की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि अदालतों में लंबित मामलों का निपटारा मध्यस्थता, सुलह एवं आपसी सहमति से भी किया जा सकता है। इससे दोनों पक्षों के समय और धन की बचत होती है तथा उनमें सौहार्दपूर्ण संबंध भी बने रहते हैं। इसी के मद्देनजर नालसा ने ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0’ अभियान शुरू किया है। सभी न्यायालयों में समय-समय पर आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालतों में भी केसों का त्वरित निपटारा करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अगली लोक अदालत 12 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। संबंधित लोग इस लोक अदालत में अपने केस का त्वरित निपटारा करवा सकते हैं।
=====================================================
87 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का होगा सम्मानजिले में जोश कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 8अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे बचत भवन, हमीरपुर में किया जा रहा है।कार्यक्रम में जिला उपायुक्त हमीरपुर , जिले के सांसद, विधायकगण, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं संबंधितअधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला हमीरपुर डॉ. सतीश कुमार फोतेदार ने बतायाकि इस कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला हमीरपुर कीटीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर की 87 ग्राम पंचायतों का टीबी मुक्त पंचायतके रूप में सम्मानित होना स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज संस्थाओं,स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा आमजन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।उन्होंने सभी संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि टीबीउन्मूलन के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय सहयोग जारी रखें, ताकिजिले को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेटीवी मुक्त पंचायतों का ब्लॉकवार विवरणब्लॉक बड़सर: बलबिहाल, बणी, बड़ाग्राम, दालचेरा, दंदलू, घंगोट कलां,ग्यारह गाँव, जुने, ज्योली देवी, झानी, जोड़ अम, कलवाल, कनोह, कसाई,कियारा बाग, महारल, पथेड़ा, स्मेला, सम्ताना कलां, सठवीं आदि पंचायतें।ब्लॉक भोरंज: बधानी, भघेटू, दरे, धनवान, कक्कर, कर्राह, महल, पंजोत,पपला, पट्टा, रौंहवीं आदि पंचायतें।ब्लॉक गलोड़: गाहली, फर्नोल, चंगर, गोईस, कश्मीर, मंझेली, नाल्टी, नारा,पनियाली, सनाही, ग्लो, सरेरी, ऊटप, हरेटा, मक्कड़, घेलूं, मलग, करेर ,लोहरा आदि पंचायतें।ब्लॉक नादौन: कोटला चिलियां, कंडरोला, प्लासी, गौना, हतोल, जोड़ सप्पड़,भद्रोल, भीरड़, कमलाह, मझियार, रैल आदि पंचायतें।ब्लॉक सुजानपुर: भीरड़ा, सपाहल, बनाल, जंगल, पनोह, मनिहाल आदि पंचायतें।ब्लॉक टौणी देवी: बफरी, बजूरी, बल्लह, ब्लोह, बैरिंग, बरोहा, बोहनी,चेरीं दी धार, दल कानौन, धलोट, गसोता, ख्याह लोहारियां, लग कढियार, नेरी,पंधेड़, पुरली, सारा, हक्कर, सराकड़, स्वाहल, सिकंदर, टिब्बी, ओहर, ऊटपरआदि पंचायतें lमुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करनेमें ग्राम पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पंचायत स्तर पर टीबीके संभावित मामलों की समय पर पहचान, जांच, उपचार तथा मरीजों को आवश्यकसहयोग उपलब्ध करवाने के साथ-साथ जन-जागरूकता गतिविधियों में पंचायतप्रतिनिधियों एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
=============================================