बिलासपुर 25 नवम्बर: खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान 2026 के अंतर्गत जिला बिलासपुर में खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर एसडीएम सदर राज कुमार की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के उद्देश्यों एवं कार्ययोजना सहित विभिन्न विभागों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ किए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर खेल गतिविधियों के प्रति आकर्षित करना तथा उनकी खेल प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है। इस दौरान क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, रस्साकस्सी, कुश्ती एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इन खेल प्रतियोगिताओ के सफल आयोजन के लिए सम्बन्धित विभागों को खेल मैदानों की उपलब्धता, प्रतियोगिताओं के लिए स्थान एवं तिथियां निर्धारित करने तथा खिलाड़ियों और तकनीकी अधिकारियों की व्यवस्था को लेकर जल्द व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि खेलो हिमाचल अभियान के तहत 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवक एवं युवतियां भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों का पंजीकरण खेलो हिमाचल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा तथा पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है। प्रतियोगिताओं का आयोजन उपमंडल, जिला एवं राज्य स्तर पर तीन चरणों में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उपमंडल स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 51 हजार, 41 हजार तथा 31 हजार तथा जिला स्तर पर क्रमशः 2 लाख, 1.5 लाख और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। राज्य स्तर पर छह मुख्य खेलों (क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और हॉकी) के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 31 लाख, द्वितीय को 15 लाख और इस महत्वपूर्ण पहल के माध्यम से प्रदेश सरकार ने उपमंडल स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 51 हजार, 41 हजार तथा 31 हजार तथा जिला स्तर पर क्रमशः 2 लाख, 1.5 लाख और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। राज्य स्तर पर छह मुख्य खेलों (क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और हॉकी) के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 31 लाख, द्वितीय को 15 लाख और तृतीय को दस लाख रुपये मिलेंगे, जबकि कुश्ती और रस्साकशी में क्रमशः 11 लाख, 5 लाख और 3 लाख के पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। तृतीय को दस लाख रुपये मिलेंगे, जबकि कुश्ती और रस्साकशी में क्रमशः 11 लाख, 5 लाख और 3 लाख के पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजीकरण पूर्णतया निशुल्क रहेगा।
एसडीएम राज कुमार ने सभी विभागों से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। अभियान से संबंधित अधिक जानकारी एवं पंजीकरण संबंधी सहायता के लिए नोडल अधिकारी अर्जुन धीमान के मोबाइल नंबर 86288 74839 पर संपर्क किया जा सकता है।
बैठक में डीएसपी मदन धीमान, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी उत्तम डोड, तहसीलदार बालकृष्ण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।