DHARAMSHALA, 10.09.26-भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय MY Bharat द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में “Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2027” के अंतर्गत युवाओं के लिए क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस क्विज़ के माध्यम से युवाओं को विकसित भारत के लक्ष्य, राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व, नवाचार, देश की उपलब्धियों एवं भारत के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

MY Bharat कांगड़ा द्वारा जिला कांगड़ा के स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के युवाओं से आह्वान किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में MY Bharat Portal पर अपना पंजीकरण करवाएं तथा VBYLD 2027 क्विज़ प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लें। MY Bharat कांगड़ा के अधिकारी, कर्मचारी एवं MYBharat Volunteer युवाओं को MY Bharat Portal पर पंजीकरण करवाने तथा क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करेंगे।

MY Bharat कांगड़ा के उप निदेशक, श्री ध्रुव डोगरा द्वारा युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए MY Bharat से जुड़ें और VBYLD 2027 क्विज़ प्रतियोगिता में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों, प्राचार्यों एवं संबंधित नोडल अधिकारियों से भी आग्रह किया कि वे अपने संस्थानों के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को MY Bharat Portal पर पंजीकरण करवाने तथा VBYLD 2027 क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।