शाहपुर,10 सितम्बर -करेरी क्षेत्र के लोगों के लिए 79 वर्षों बाद बस सेवा शुरू होने पर आज रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में पंचायत खड़ी बही की प्रधान रानी देवी, उपप्रधान हेमराज, पंचायत सदस्यों एवं अन्य क्षेत्रवासियों ने शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र में बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया है और आगे भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
पंचायत प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने बस सेवा शुरू करवाने के लिए विधायक केवल सिंह पठानिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, आरटीओ विकास जम्वाल,डीएम एचआरटीसी पंकज चड्ढा, आरएम साहिल, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, बीडीओ रैत योगेंद्र, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, जिप सदस्य संदीप,महासचिव प्रदीप बलौरिया तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।