UNA, 28.05.26-उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में अपनी गृह पंचायत गोंदपुर जयचंद के वार्ड नंबर-2 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बनाए मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने का आह्वान किया।