शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर होंगे ऊना में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के मुख्य अतिथि
छात्र स्कूल ऊना में होगा आयोजन


ऊना, 8 अप्रैल. ऊना जिले में 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल, ऊना के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने बुधवार को बचत भवन के बैठक कक्ष में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री प्रातः 10.40 बजे एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत प्रातः 11 बजे स्कूल परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात वे परेड का निरीक्षण करेंगे, मार्च पास्ट की सलामी लेंगे तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।
समारोह में पुलिस एवं होमगार्ड की टुकड़ियों के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राएं आकर्षक परेड प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों, नाट्य दलों, सामाजिक संस्थाओं तथा आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सामाजिक संदेशों एवं विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां भी निकाली जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, कृषि एवं बागवानी, रेडक्रॉस तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संबंधित झांकियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी।
उन्होंने बताया कि समारोह स्थल पर स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनका उद्देश्य उनके उत्पादों को प्रोत्साहित करना तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
बैठक में एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

============================================

जिला ऊना में जिला परिषद वार्डों और पंचायत प्रधानों की आरक्षण सूची जारी

ऊना, 8 अप्रैल। ऊना जिला के सभी विकास खंडों के प्रधान पदों, पंचायत समिति के अध्यक्षों और जिला परिषद वार्डों के सदस्यों का रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि ये पंचायती निर्वाचन रोस्टर हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 8 तथा 125 पठित पंचायती राज(निर्वाचन) नियम 87 के अंतर्गत जारी किया गया है।


*विकास खंडवार रोस्टर का विवरण
उपायुक्त ने बताया कि विकास खंड ऊना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सासन, कुरियाला, जखेड़ा, बहडाला लोअर, लम्लेहड़ा और धमांदरी में अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित रहेगी। वहीं, ग्राम पंचायत बदोली, चड़तगढ़, झम्बर, फतेहपुर और चलोला में अनुसूचित जाति के लिए सीट घोषित की गई है। ग्राम पंचायत बीनेवाल, उदयपुर, खानपुर और नारी में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित रहेगी। ग्राम पंचायत माजरा, मलूकपुर, बसाल अप्पर और आवादा बराना में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित रहेगी। ग्राम पंचायत बारसड़ा, भड़ोलियां कलां, जनकौर, देहलां लोअर, डंगेहड़ा, रायपुर सहोड़ा, टक्का, बड़साला, अप्पर बहडाला, नंगड़ां, ठाकुरद्वारा, नंगल सलांगड़ी, अजौली, मदनपुर, बडैहर, बरनोह और देहलां अप्पर में महिला सीट आरक्षित की गई है। ग्राम पंचायत डठवाड़ा, डंगोली, सनोली, चताड़ा, भटोली, बसोली, टब्बा, छतरपुर, बटूही, त्यूड़ी, मैहतपुर, समूरकलां, लम्लैहड़ी, लोअर बसाल, झूड़ोवाल, पनोह, सुनेहरा और बनगढ़ में अनारक्षित सीट घोषित की गई है।
विकास खंड गगरेट के तहत ग्राम पंचायत चतेहड़, कैलाश नगर, गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर, पिरथीपुर, भद्रकाली और गगरेट अप्पर में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। ग्राम पंचायत नकड़ोह, बवेहड़, रायपुर, कुनेरन और डंगोह खास में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण रहेगा। ग्राम पंचायत गोंदपुर बनेहड़ा लोअर, गुगलैहड़ और लोहारली में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित रहेगी। ग्राम पंचायत भंजाल लोअर, संघनेई और रामगनर में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण रहेगा। अम्बोआ, ब्रह्मपुर, अमलैहड़, गणु मंदवाड़ा, डंगोह खुर्द, टटेहड़ा, सलोह बैरी, मरबाड़ी, बढे़ड़ा राजपूतां, नंगल जरियालां, घनारी और दयोली पंचायतों में महिला सीट आरक्षित रहेगी। वहीं, जोह, चलेट, जाडला कोइड़ी, मवां सिंधियां, भंजाल अप्पर, अभयपुर, ओयल, कलोह, मवां कोहलां, बड़ोह, कुठेड़ा जसवालां और अम्बोटा में अनारक्षित सीट रहेगी।
विकास खंड हरोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंगड़त, पोलियांबीत, कुठारबीत, खड्ड और समनाल में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षण रहेगा। वहीं, ग्राम पंचायत पूबोवाल, बाथड़ी, दुलैहड़ और सैंसोवाल में अनुसूचित जाति के लिए सीट आरक्षित की गई है। ग्राम पंचायत हलेड़ा विलना, रोड़ा, भैणी खड्ड और ईसपुर टांडा में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षण रहेगा। ग्राम पंचायत पंडोगा निचला, लोअर ललड़ी और बट कलां में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित रहेगी। ग्राम पंचायत पालकवाह, हीरा नगर, ललड़ी, बाथू, भदसाली, घालूवाल, छेत्रां, मल्लूवाल, भडियारां, चंदपुर, नगनोली, कर्मपुर, लोअर बढे़ड़ा, पंडोगा और हीरां में महिला सीट आरक्षित रहेगी। वहीं बढे़ड़ा, सलोह, पंजावर, धर्मपुर, सिंगा, नंगल खुर्द, ईसुपर, हरोली, कांगड़, भदसाली हार, लोअर पंजावर, बीटन, गोंदपुर बुल्ला, बालीवाल, भदौड़ी, गोंदपुर जयचंद और जखेवाल पंचायतों में अनारक्षित सीट घोषित की गई है।
विकास खंड अंब के तहत ग्राम पंचायत सारड़ा, लडोली, घेबट बेहड़, खरोह, घंगरेट, धर्मशाला महंतां और मंधोली में अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित की गई है। वहीं, ग्राम पंचायत अम्ब टिल्ला, मैड़ी खास, जबेहड़, ज्वार, डूहल भटवालां, ज्वाल और राजपुर जस्वां में अनुसूचित जाति के लिए सीट आरक्षित रहेगी। कुहाड़छन, दिलवां, सेरी, नंदपुर और चुरूडू पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित है। धंदड़ी, शिवपुर, अंदौरा लोअर और बदाऊं पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए रहेगी। भटेड़, गिंडपुर मलौन, सपौरी, सिद्ध चलेट, सूरी, बेहड़ जस्वां, बधमाणा, चौआर, नारी चिंतपूर्णी, दियाड़ा, भगड़ाह, छपरोह, लोहारा अप्पर, कलरूही, कुठेहड़ा खैरलां, पोलियां पुरोहितां और धर्मसाल महंतां खास पंचायतों में महिला सीट निर्धारित की गई है। कठियाड़ी, प्रम्भ, हम्बोली, लोहारा लोअर, भैरा, स्तोथर, रिपोह मिसरां, नैहरी नौरंगा, कठोहड़ कलां, त्याई, टकारला, मुबारिकपुर, कटोहड़ खुर्द, डूहल बंगवालां, ठठल, धुसाड़ा और अंदौरा अप्पर पंचायतों के लिए अनारक्षित सीट घोषित की गई है।
उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढवार, बौल, थहड़ा, कटोह, टीहरा, जसाणा और लठियाणी में अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित रहेगी। वहीं, अरूलू खास, तनोह, चमियाड़ी, ढियूंगली, डोहक, पल्लियां और धुंधला पंचायतों में अनुसूचित जाति के लिए सीट घोषित की गई है। बोहरू, मलांगड़, घुघन ककराणा और बल्ह खालसा पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित रहेगी। खरियालता, बडूही और टांड़ा पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित रहेगी। सिहांणा, पिपलू, हटली केसरू, प्लाहटा, दोबड़, धतोल, चोली, डीहर, चंगर, चुल्हड़ी, सुहारी, बुधान, करमाली और सुकडियाल पंचायतों में महिला सीट आरक्षित रहेगी। छपरोह कलां, टकोली, धनेत, थानाकलां, अम्बेहड़ा धीरज, मोमन्यार, परोईयां कलां, डोहगी, मंदली, जोल, चोकी खास, बैरियां, बल्ह और रायपुर पंचायतों में अनारक्षित सीट घोषित की गई हैं।

*जिला परिषद वार्डों का आरक्षण विवरण
इसके अतिरिक्त ऊना जिला में जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जिला परिषद वार्ड धनेत और कुठेड़ा खैरलां में अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित की गई है। वहीं भंजाल लोअर और मुबारिकपुर जिला परिषद वार्ड में अनुसूचित जाति के लिए सीट आरक्षित रहेगी। जिला परिषद वार्ड पंजावर और बाथू में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित रहेगी। वहीं, ठठल जिला परिषद वार्ड में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित है। चताड़ा, रायपुर सहोड़ा, दुलैहड़, लठियाणी और चलेट जिला परिषद वार्डों में महिला सीट रहेगी। हरोली, देहलां अप्पर, सोहारी, टक्का ओर अम्बोटा जिला परिषद वार्डोें में अनारक्षित सीट घोषित की गई है।
================================================

जिला ऊना में पंचायत समिति अध्यक्षों एवं वार्डों की आरक्षण सूची जारी
ऊना, 8 अप्रैल। ऊना जिला में पंचायत समिति अध्यक्षों एवं पंचायत समिति वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि ये पंचायत समिति आरक्षण रोस्टर हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 78 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज(निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 28 के तहत जारी किया गया है।


पंचायत समिति अध्यक्षों और वार्डों का आरक्षण रोस्टर विवरण
उपायुक्त ने बताया कि जिला पंचायत सीमितों के अध्यक्ष पदों के आरक्षण का रोस्टर भी जारी किया गया है। इसमें पंचायत समिति बंगाणा में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रहेगा। हरोली पंचायत समिति में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए और अम्ब पंचायत समिति के लिए महिला, गगरेट और ऊना के लिए पंचायत समिति के अध्यक्ष पद के लिए अनारक्षित सीट निर्धारित की गई है।
इसके अलावा पंचायत समिति गगरेट के अंतर्गत पंचायत समिति गगरेट में मंदवाड़ा और मरबाड़ी पंचायतों के लिए महिला, पंचायत समिति पिरथीपुर में पिरथीपुर और डंगोह खुर्द पंचायतों के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति सलोह बैरी में जोह और सलोह बैरी पंचायतों के लिए महिला, पंचायत समिति डंगोह खास में अनारक्षित, पंचायत समिति रायपुर में रायपुर और ववेहड़ पंचायत के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति भद्रकाली में भद्रकाली, अभयपुर और ब्रह्मपुर पंचायत के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति भंजाल अप्पर में अमलैहड़ और भंजला अप्पर के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति भंजाल लोअर में कुनेरन और भंजाल लोअर के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति नकडोह में रामनगर, कैलाश नगर और नकडोह के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति गोंदपुर बनेहड़ा लोअर में गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर और लोअर के लिए महिला, पंचायत समिति चलेट में चलेट और मवा कोहलां पंचायतों में महिला, पंचायत समिति नंगल जरियालां में नंगल जरियालां और अम्बोआ के लिए महिला, पंचायत समिति दियालों में दियोली और घनारी पंचायत के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पंचायत समिति संघनेई में संघनेई के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति अम्बोटा में अम्बोटा और चतेहड़ पंचायत के अनुसूचित जाति, पंचायत समिति गगरेट में गगरेट अप्पर और कलोह पंचायत के लिए अनुसूचित जाति, पंचायत समिति बडोह में बडोह और ओयल पंचायत के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति टटेहड़ा में टटेहड़ा और मवां सिंधिया पंचायत के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति कुठेहड़ा जसवालां में कुठेड़ा जसवालां और लोहारली के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति जाडला कोइड़ी में जाडला कोइड़ी, बढे़ड़ा राजपूतां और गुगलैहड़ में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के सीट आरक्षित की गई हैं।

उपमंडल हरोली के अतंर्गत पंचायत समिति वार्ड लोअर पंजावर - 1 में लोअर पंजावर और नंगनोली के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति पंजावर - में पंजावर के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड खड्ड - 3 में खड्ड और भैणी खड्ड के लिए अनुसूचित जाति, पंचायत समिति वार्ड पंडोगा - 4 में पंडोगा और पंडोगा लोअर के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति वार्ड ईसुपर - 5 में ईसपुर और ईसुपर टांडा के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति भदसाली - 6 में भदसाली और भदसाली हार के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड सलोह - 7 में सलोह के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड घालूवाल - 8 में घालूवाल और लोअर बढेड़ा के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड बढे़ड़ा - 9 में बढे़ड़ा और कांगड़ में सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड धर्मपुर - 10 में धर्मपुर, सैंसोवाल और समनाल के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड वालीवाल - 11 में वालीवाल और रोड़ा के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति वार्ड हरोली - 12 में हरोली और भदौड़ी के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पंचायत समिति वार्ड पालकवाह - 13 में पालकवाह, कर्मपुर और चंदपुर के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड ललड़ी - 14 में ललड़ी और ललड़ी लोअर के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड नंगल खुर्द - 15 में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पंचायत समिति बाथू वार्ड - 16 में बाथू और बटकलां के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड बाथड़ी - 17 में अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति वार्ड बीटन - 18 में बीटन, जखेवाल और छेत्रां के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड गोंदपुर जयचंद - 19 में गोंदपुर जयचंद और सिंगा के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड गोंदपुर बुल्ला - 20 में गोंदपुर बुल्ला और भडियारां के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड दुलैहड़ - 21 में दुलैहड़ और हीरां नगर के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड कुंगडत - 22 में कुंगडत और हीरां के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड पोलियां बीत - 23 में पोलियां बीत, मल्लूवाल और कुठारबीत के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति वार्ड पूवोबाल - 24 में पूवोबाल और हिलेड़ा बिलना के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं।
उपमंडल बंगाणा के तहत पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र टकोली - 1 में टकोली और चौली के लिए अनारक्षित, सहोरी - 2 में सहोरी और बैरियां के लिए महिला, चौकी खास - 3 में चौकी खास, पल्लियां और बडूही के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जोल - 4 में अम्बेहड़ा धीरज, कठोह और जोल के लिए अनारक्षित, बोल - 5 में मोमन्यार, बौल, थानाकलां, घुघन और ककराणा के लिए महिला, बल्ह - 6 में बल्ह, छपरोह कलां और बुढवार के लिए अनारक्षित, टांडा - 7 में मंदली, डोहक, टीहरा और टांडा के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, थहड़ा - 8 में थहड़ा, बल्ह खालसा, चंगर और चुल्हड़ी के लिए अनारक्षित, रायपुर - 9 मे रायपुर, पुरोइयां कलां, दोबड़ और बोहरू के लिए अनुसूचित जाति महिला, धनेत - 10 में धनेत और पलाहटा के लिए महिला, खरियालता - 11 में खरियालता और डीहर के लिए अनुसूचित जाति, अरूलू खास - 12 में अरूलू खास और करमाली के लिए महिला आरक्षित, पिपलू - 13 में पिपलू और सुकडियाल के लिए अनुसूचित जाति महिला, चमियाड़ी - 14 में चमियाड़ी और सिंहाणा के लिए महिला आरक्षण, हटली केसरू - 15 में हटली केसरू और जसाणा के लिए अनुसूचित जाति आरक्षण, धतोल - 16 में डोहगी और धतोल के लिए अनारक्षित, धुंधला - 17 में धुंधला और मलांगड़ के लिए अनुसूचित जाति महिला, लठियाणा - 18 में लठियाणी और तनोह के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, ढियूंगली - 19 में ढियूंगली और बुधान के लिए अनारक्षित सीटें घोषित की गई हैं।
उपमंडल अंब के अंतर्गत पंचायत समिति वार्ड गिंडपुर मलौन में घंगरेट और खरोह के लिए अनुसूचित जाति, पंचायत समिति वार्ड भटेड़ में भटेड़, धर्मशाल महंतां, और धर्मशाल महंतां खास के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड नारी (चिंतपूर्णी) में नारी (चिंतपूर्णी), बधमाणा और छपरोह के लिए महिला, पंचायत समिति वार्ड डूहल भटवाला में डूहल भटवाला, ज्वाल और डूहल बंगवालां के लिए अनुसूचित जाति, पंचायत समिति वार्ड लोहारा अप्पर में लोहारा अप्पर, सारड़ा, सिद्ध चलेहड़ और घेबट बेहड़ के लिए महिला, पंचायत समिति वार्ड मुबारिकपुर में मुबारिकपुर और शिवपुर के लिए महिला, पंचायत समिति वार्ड कलरूही में कलरूही, प्रंभ और मंदोली के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड लोहारा लोअर में लोहारा लोअर और भगड़ा के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड चौआर में चौआर, अंब टिल्ला, सपौरी और कुहाडछन के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड मैड़ी खास में मैड़ी खास, राजपुर जस्वां और ज्वार के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति वार्ड त्याई में त्याई, रिपोह मिसरां और पोलियां पुरोहितां के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड जबेहड़ में जबेहड़ और सुरी के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति वार्ड नैहरी नौरंगा के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड कुठेड़ा खैरला में कुठेड़ा खैरला और कटोहड़ खुर्द के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड कटोहड़ कलां में कुठियाड़ी, कटोहड़ कलां और बदाऊं के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पंचायत समिति वार्ड अंदौरा लोअर में अंदौरा अप्प्र और लोअर के लिए महिला, पंचायत समिति वार्ड बेहड़ जस्वां में बेहड़ जस्वां और लडोली के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति वार्ड ठठल में नंदपुर और ठठल के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति वार्ड टकारला में टकारला और धंदड़ी के लिए महिला, पंचायत समिति वार्ड दियाड़ा में भैरा, दियाड़ा और दिलवां के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड हम्बोली में चुरूडू, हम्बोली और सेरी के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तथा पंचायत समिति वार्ड धुसाड़ा में स्तोथर और धुसाड़ा के लिए महिला सीट घोषित की गई है।
इसके अतिरिक्त उपमंडल ऊना में पंचायत समिति वार्ड पनोह के लिए अनारक्षित, धमांदरी के लिए अनुसूचित जाति महिला, नारी के लिए अनारक्षित, नंगल सलांगड़ी के लिए अनुसूचित जाति, बसाल लोअर के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, टक्का के लिए महिला, बसोली के लिए अनारक्षित, डंगोली के लिए अनारक्षित, समूरकलां के लिए महिला, चताड़ा के लिए अनारक्षित, बहडाला लोअर के लिए अनुसूचित जाति महिला, झूडोवाल के लिए महिला, देहलां अप्पर महिला, देहलां लोअर अनुसूचित जाति, बनगढ़ के लिए अनुसूचित जाति महिला, भटोली महिला, रायपुर सहोड़ा के लिए अनारक्षित, चडतगढ़ के लिए महिला, नंगड़ा के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जनकौर के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, सासन के लिए अनारक्षित, अजौली के लिए अनारक्षित, माजरा के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तथा पंचायत समिति वार्ड सनोली के लिए महिला सीट निर्धारित की गई हैं।