जिला हमीरपुर के 6 विकास खंडों की कुल 242 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का आरक्षण रोस्टर इस प्रकार है :
विकास खंड नादौन : कुल पंचायतें 62
अनारक्षित: अमलैहड़, बलडूहक, टिल्लू, बूणी, चौड़ू, धनेटा, फस्टे, ग्वालपत्थर, जलाड़ी, जसाई, जोल सप्पड़, लाहड़ कोटलू, लहड़ा, मैड़, मनसाई, नौहंगी, रैल, रंगस, सपड़ोह, बरधियाड़ और जीहण।
महिला: बढेड़ा, चमराल, बैहरड़, भदरूं, गाहली, गोईस, हड़ेटा, हथोल, कमलाह, कोटला चिल्लियां, नघूं, मझियार, पनसाई, पनयाली, फाहल, पुतड़ियाल, सनाही, उट्टप, लंजयाणा।
अनुसूचित जाति: बदारन, बड़ा, गलोड़ खास, झलाण, करंडोला प्लासी, सरेड़ी।
अनुसूचित जाति महिला: बटराण, दंगड़ी, घलूं, कश्मीर, किटपल, मालग, मंझेली।
ओबीसी: बसारल, भरमोटी खुर्द, गौना, कोहला।
ओबीसी महिला: भदरोल, भंूपल, कलूर, करौर, मण।
विकास खंड बिझड़ी : कुल ग्राम पंचायतें 49
अनारक्षित : बल्ह विहाल, बल्याह, बड़ग्रां, चकमोह, दलचेहड़ा, धंगोटा, जजरी, जौड़े अंब, कलवाल, कड़साई, कठियाणा, महारल, पाहलू, रैली, सकरोह, सठवीं
महिला: भैल, दांदड़ू, दंदवीं, धबड़ियाणा, ग्यारहग्रां, जमली, कलौहण, कनोह, करेर, लोहडर, मक्कड़, ननावां, पथलियार, सोहारी, टिप्पर।
अनुसूचित जाति: घंगोट कलां, झंझयाणी, कोहडरा, क्याराबाग, पटेरा,
अनुसूचित जाति महिला: दैण, घोड़ी धबीरी, जनैहण, ज्योली देवी, समताणा कलां, सौर
ओबीसी: मोरसू सुल्तानी, टिक्कर राजपूतां, उसनाड़ कलां
ओबीसी महिला: बिझड़ी, गारली, कुलहेड़ा, समैला।
विकास खंड भोरंज : कुल पंचायतें 44
अनारक्षित: सधरियाण, बाहनवीं, टिक्करी मिन्हासा, पपलाह, कड़ोहता, जाहू, धमरोल, धिरड़, भलवाणी, नंधन, रौहीं, दिम्मी, ढनवान।
महिला: खरवाड़, कक्कड़, लुद्दर महादेव, हनोह, भौंखर, दसमल, पट्टा, टिक्कर बुहला, कैहरवीं, बधाणी, कोट लांगसा।
अनुसूचित जाति: भुक्कड़, जख्योल, लगमनवीं, पलपल, दाड़ी, डाडू
अनुसूचित जाति महिला: अमरोह, बडैहर, मुंडखर, कंजयाण, अम्मण, बजड़ोह, चंबोह
ओबीसी: झरलोग, महल, गरसाहड़
ओबीसी महिला: भकेड़ा, करहा, लझयाणी, दरब्यार
विकास खंड हमीरपुर: कुल पंचायतें 38
अनारक्षित: नारा, अमरोह, जटेहड़ी, काले अंब, गसोता, छयोड़ीं, ताल, चौकी कनकरी, टिक्कर-डिडवीं, अग्घार, नाहलवीं, फरनोहल, ख्याह लोहाखरियां
महिला: रोपा, लंबलू, बलोह, डबरेड़ा, बफड़ीं, पांडवीं, धनेड़, ललीण, नालटी, सेर बलौणी, कुठेड़ा, देई का नौण
अनुसूचित जाति: स्वाहल, पंधेड़, जंगलरोपा, चंगर
अनुसूचित जाति महिला: नेरी, उखली, भगेटू, टिब्बी
ओबीसी: ब्राहलड़ी, साहनवीं
ओबीसी महिला: चमनेड़, धरोग, मझोग सुल्तानी
विकास खंड बमसन: कुल पंचायतें 25
अनारक्षित: पौहंज, गवारडू, बारीं, टपरे, पटनौण, सिकांदर, बगवाड़ा, करियाली, लग कढियार
महिला: बजरोल, खनौली, भेरड़ा, कक्कड़, भटेड़, पंजोत, चारियां दी धार, जंदड़ू, उहल, पुरली
अनुसूचित जाति: समीरपुर, उटपुर, संगरोह कलां
अनुसूचित जाति महिला: बराड़ा, नाड़सीं, दरोगण पत्ती कोट
विकास खंड सुजानपुर: कुल पंचायतें 24
अनारक्षित: चमियाणा, डेरा, जंगल, जोल, करोट, पटलांदर, टीहरा, बलेहू
महिला: बनाल, बैरी, बीड़-बगेहड़ा, लंबरी, पनोह, सपाहल
अनुसूचित जाति: चबूतरा, चलोह, मनिहाल
अनुसूचित जाति महिला: डूहक, रंगड़, री, ठाणा धबड़ियाणा
ओबीसी: बड़ेई
ओबीसी महिला: दाड़ला, खैरी
=======================================
सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 10 को
हमीरपुर 08 अप्रैल। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 10 अप्रैल को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 17,500 रुपये से लेकर 23 हजार रुपये तक मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है।।
=================================================
उप मुख्य विधिक सहायता प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता के लिए आवेदन 21 तकसहायक विधिक सहायता प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता के भी भरे जाएंगे 3 पदहमीरपुर 08 अप्रैल। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर ने उप मुख्य विधिक सहायता प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता के एक पद और सहायक विधिक सहायता प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता के 3 पदों के लिए 21 अप्रैल शाम पांच बजे तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि ये पद संशोधित कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता योजना-2022 और राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) के दिशा-निर्देशों के तहत भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन नियुक्तियों के लिए पात्रता, नियम एवं शर्तें, कार्य क्षेत्र, आवेदन पत्र और संशोधित कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता योजना-2022 की विस्तृत जानकारी जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर की वेबसाइट हमीरपुर.डीकोर्ट्स.जीओवी.इन hamirpur.dcourts.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने पात्र एवं इच्छुक अधिवक्ताओं से इन पदों के लिए आवेदन करने की अपील की है।