पुनर्गठित 34 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के प्रारूपों के लिए होंगी ग्राम सभा
हमीरपुर 21 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि विभाजन और पुनर्गठन से प्रभावित जिला की 34 ग्राम पंचायतों- बड़ा, कोटला चिल्लियां, जलाड़ी, ऊट्टप, गाहली, टिल्लू, चमराल, नघूं, लंजयाणा, ऊटपुर, पुरली, समीरपुर, संगरोह कलां, धमरोल, गरसाहड़, खरवाड़, कड़ोहता, भौंखर, ककरोहल, जख्योल, दसमल, देई का नौण, कुठेड़ा, मझोग सुल्तानी, टिब्बी, ख्याह लोहाखरियां, छ्योड़ी, बफड़ी, री, चबूतरा, करोट, दाड़ला, बलेहु और बड़ेई की मतदाता सूचियों तैयार करने के लिए भी अर्हक तिथि एक अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। यानि इस तिथि को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवा सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि इन पंचायतों के परिसीमन के अंतिम रूप से प्रकाशित होने के बाद तीन दिन के भीतर मतदाताओं की वेरिफिकेशन एवं शिफ्टिंग कर दी जाएगी। मतदाताओं की शिफ्टिंग के बाद एक दिन के भीतर ही मतदाता सूचियों के प्रारूप की प्रिव्यू कॉपी प्रकाशित की जाएगी। इसके एक दिन बाद ग्राम सभा की विशेष बैठक बुलाई जाएगी। ग्राम सभा की बैठक के बाद एक दिन के भीतर ही मतदाता सूचियों के प्रारूप पर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा और उसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार इन पंचायतों की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित कर दिए जाएंगे।
================================
हमीरपुर में केमिस्ट, माइक्रो बायोलॉजिस्ट और आपरेटर के साक्षात्कार 23 को
हमीरपुर 21 मार्च। नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी आरके लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड में ट्रेनी कैमिस्ट और ट्रेनी माइक्रो बायोलॉजिस्ट के 4-4 पद और ट्रेनी आपरेटर के 6 पद भरे जाएंगे।
इन पदों के लिए 23 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रेनी केमिस्ट के पदों के लिए केमिस्ट्री में बीएससी या एमएससी, डी फार्मा या बी फार्मा, एम फार्मा पास महिला-पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 25 हजार रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा।
ट्रेनी माइक्रो बायोलॉजिस्ट के लिए महिला एवं पुरुष उम्मीदवार माइक्रो बायोलॉजी में एमएससी या बायोटेक्नोलॉजी में बीएससी अथवा बीटेक होने चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 16 हजार से 30 हजार रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा।
ट्रेनी आपरेटर के पदों के लिए पुरुष उम्मीदवार मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारक होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 13 हजार से 22 हजार रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा।
इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तक रखी गई है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक जिसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो वह भी हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय दूरभाष नंबर 01972-222318 पर सम्पर्क कर सकते है।
========================================
जिला परिषद के 19 वार्डों का परिसीमन अंतिम रूप से प्रकाशित
हमीरपुर 21 मार्च। जिला परिषद हमीरपुर के कुल 19 वार्डों के परिसीमन को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है।
इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला में कुछ पंचायतों के पुनर्गठन के कारण जिला परिषद के वार्डों के परिसीमन में भी कुछ बदलाव करना पड़ा था और इनके संशोधित परिसीमन के प्रारूप के संबंध में आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित अवधि में प्राप्त विभिन्न आपत्तियों एवं सुझावों का निपटारा करने के बाद परिसीमन को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर की अब कुल 243 ग्राम पंचायतों को जिला परिषद के 19 वार्डों में बांटा गया है। वार्ड नंबर एक से 19 तक के नाम क्रमानुसार इस प्रकार हैं: बीड़ बगेहड़ा, पनोह, दरोगण पत्ती कोट, उहल, जंगल रोपा, ताल, चमनेड, बधानी, धमरोल, जाहू, महल, करेर, बिझड़ी, झंझयाणी, दांदड़ू, लहड़ा, मालग, अमलैहड़ और सपड़ोह।