*जैजों - पोलियाँ सड़क मार्ग 20 फ़रवरी को चार घंटे के लिए रहेगा बंद, आदेश जारी *
ऊना, 19 फरवरी। उपमंडल हरोली के तहत जैजों-पोलियाँ सड़क मार्ग 20 फ़रवरी को चार घंटे (दोपहर 12 से सायं 4 बजे) तक यातायात के लिए बंद रहेगा।
जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया की जैजों-पोलियाँ सड़क मार्ग (नजदीक पुलिस चेक पोस्ट) पर बल्क ड्रग पार्क और उठाई सिंचाई योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्यों को सुचारू और त्वरित करने को लेकर यह आदेश जारी किए गए हैं।
उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
=======================================
जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 25 फरवरी को लगेगा लघु रोजगार मेला
ऊना, 25 फरवरी। जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 25 फरवरी (बुधवार) को प्रातः 10.30 बजे लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां इम्यूनटेक लाइफसाइंस, कम्पीटेंट आॅटोमोबाइल, सिस इंडिया लिमिटेड और इंद्र आॅटो इंडस्ट्रिज़ लिमिटेड भाग लेंगी, जिनके माध्यम से युवाओं को विभिन्न पदों पर सीधा साक्षात्कार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इस लघु रोजगार मेले में आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक, 10वीं, 12वीं एवं बीएससी, एमएससी लाइफ साइंस और बी फार्मा और डी फार्मा योग्यताधारी अभ्यर्थियों से विभिन्न पद भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इम्यूनटेक लाइफसाइंस में ट्रेनी टेक्नीशियन के 3 पद, ट्रेनी ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) का 1-1 पद, ट्रेनी क्यूए ऑफिसर का एक पद भरा जाएगा। वहीं कम्पीटेंट आॅटोमोबाइल में सेल्स एवं मार्केटिंग के 5 पद भरे जाएंगे। सिस इंडिया लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पद तथा इंद्र आॅटो इंडस्ट्रिज़ में सेल्स एग्जीक्यूटिव के 2 पद, स्टोर सुपरवाइजर के 2, ऑफिस अटेंडेंट के 2, रिसेप्शनिस्ट का 1 पद, सेवादा का 1 पद, वेल्डर के 5, डेंटर के 2, फिटर के 5, हेल्पर के 5 और पेंटर के 2 पद भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा पदानुसार 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र,दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा (यदि अनुभव हो तो अनुभव प्रमाण पत्र) सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
अक्षय शर्मा ने जिले के सभी योग्य एवं इच्छुक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस लघु रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं। साथ ही, साक्षात्कार में भाग लेने हेतु कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
========================================