चण्डीगढ़, 03.02.26- : विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूलों में वार्षिक खेल दिवस आवश्यक है, जो शारीरिक फिटनेस, टीम वर्क, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देता है, साथ ही आत्मविश्वास बढ़ाता है और तनाव कम करता है। ये कहना था वौइस् ऑफ़ वूमेन की अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष समाजसेवी रूबी गुप्ता का, जो सहजजोत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धनास में आयोजित वार्षिक खेल दिवस में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुईं थीं। उनके साथ गुरु तेग बहादुर स्मार्ट स्कूल, खुड्डा लाहौरा की प्रिंसिपल हिमानी शर्मा भी मौजूद रहीं। स्कूल के प्रधानाचार्य दलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान करके उनका उत्साहवर्धन किया। रूबी गुप्ता ने भाषण में बच्चों को खेल और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस पुरस्कार समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।