अयोध्या चढ़ावा चोरी से आस्था को गहरी ठेस, मामले में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए: नरेश चौहान
July 08, 2026 05:48 PM
SHIMLA, 08.07.26-मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहाकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज यहां प्रत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे मामले में उजागर भ्रष्टाचार और इसमें भाजपा तथा इससे जुड़े संगठनों की संदेहपूर्ण भूमिका बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जय श्री राम के उद्घोष के पीछे छिपकर तथा प्रभु श्री राम के नाम का इस्तेमाल कर भाजपा हमेशा से अपनी राजनीति चमकाती आई है। चढ़ावा चोरी के मामले में भाजपा के शासन में राजनीतिक शह प्राप्त कुछ लोभी लोगों ने लोक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है और मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य किया है।उन्होंने कहा कि यह मामला 150 करोड़ भारतवासियों की भावनाओं से जुड़ा है। चालीस दिनों की वीडियो फुटेज की पड़ताल में सामने आया है कि 40 दिनों में 70 बार चोरी को अंजाम दिया गया है। यह स्पष्ट दर्शाता है कि चोरी करने वाला गिरोह कितना बेखौफ था क्योंकि उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था। उन्होंने मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय अथवा उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की निगरानी में करवाने की मांग की।नरेश चौहान ने कहा कि जब चढ़ावा भी चोरी किया जा रहा है तो निर्माण के समय इकट्ठे किए गए चंदे की कैसी लूट हुई होगी, यह कल्पना से परे है। उन्होंने कहा कि यह सभी जानते हैं कि ट्रस्ट के लोगों का चयन किसके द्वारा किया गया था और वे किस पार्टी के विश्वासपात्र थे, इसलिए जवाबदेही भी उन्हीं की बनती है। उन्हांेने कहा कि यह हास्यास्पद है कि लोगों द्वारा इस्तिफा दिया जा रहा है और उसे स्वीकार कर उनकी छवि को बेदाग दर्शाया जा रहा है, जबकि पुख्ता जांच के उपरांत इसमें शामिल लोगों को उनके पदों से हटाया जाना चाहिए था।उन्होंने कहा कि श्री राम भगवान के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के तुच्छ प्रयास करने वाली भाजपा ने प्रभु श्री राम के आदर्शों का अनुसरण करना तो दूर बल्कि इसके उलट कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जय श्री राम का उच्चारण उनके प्रति आस्था एवं समर्पण का संकेतक नही अथवा अयोध्या में एकत्रित चढ़ावे पर उनकी खोट भरी नजर का प्रतीक बनकर सामने आया है। उन्होंने इस मामले में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि क्या वो चढ़ावा चोरी को सही मानते हैं और यदि नहीं तो अब तक उन्होंने इसकी निन्दा क्यांे नहीं की। नरेश चौहान ने कहा कि चंदा चोरी मामले में सामने आए नामों और उनके सभी साथियों सहित इस चढ़ावा चोर गिरोह के मुखिया का चेहरा देश के सामने लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या मंदिर में चढ़ावे चोरी की निष्पक्ष जांच की जाए तथा आरोपियों और इन्हें शह देने वालों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी से जो संपत्ति एकत्रित की गई है उसे भी जब्त किया जाना चाहिए।प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा राज्य सरकार के विरुद्ध किए जा रहे तथ्य रहित दुष्प्रचार पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने भाजपा को सकारात्मक विपक्ष की संविधानिक जिम्मेदारी निभाने में विफल करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जब से प्रदेश की बागडोर संभाली है तभी से वह प्रदेश हित के मुद्दों पर मुखर रहे हैं तथा न्यायलयों एवं केंद्र सरकार सहित विभिन्न महत्त्वपूर्ण मंचों पर हिमाचल के पक्ष में मजबूती के साथ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एक ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने सदैव राजनीति से उपर उठकर हिमाचल के हकों की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि श्री सुक्खू को प्रदेश के अधिकारों के लिए निडरता से आवाज उठाने तथा संसाधन सृजन के अग्रणी प्रयासों के लिए ध्वजवाहक के रूप में याद किया जाएगा।हिमाचल को आत्मनिर्भर, सबसे समृद्ध तथा हरित ऊर्जा राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री द्वारा उठाए जा रहे कदम सराहनीय एवं अनुकरणीय हैं। इसके विपरीत, भाजपा की गत तीन वर्षों में विकास कार्यों की गति रोकने के अतिरिक्त कोई अन्य उपलब्धि नहीं है। हिमाचल आज आर्थिक चुनौती से जूझ रहा है और इससे उबरने के लिए एक ओर जहां ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कड़े निर्णय लिए हैं वहीं भाजपा नेता संसाधन सृजन तथा अतिरिक्त केंद्रीय सहायता लाने में प्रदेश सरकार के प्रयासों में भागीदार बनना तो दूर बल्कि केंद्र से मिलने वाली वित्तीय सहायता को रोकने में लगे हैं।.0.
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook