शिमला, 03.06.2: दिनांक 02 व 03 जून, 2026 को लोक लेखा समिति की बैठकों का आयोजन हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में सभापति अनिल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इन बैठकों में सर्वश्री रणधीर शर्मा, संजय रत्न, जीत राम कटवाल, मलेन्द्र राजन, चन्द्रशेखर, कैप्टन रणजीत सिंह व श्रीमती कमलेश ठाकुर माननीय सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान विधान सभा सचिवालय से अनुभाग अधिकारी, धर्मपाल ठाकुर उपस्थित रहे।
इन बैठकों में समिति ने वन व लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित प्राप्त विभागीय उत्तरों पर विचार-विमर्श किया।