सोलन में 58.32 प्रतिशत मतदान
कुल 34147 मतदाताओं में से 19914 ने किया मतदान


SOLAN, 18.05.26-शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर निगम सोलन के लिए गत सांय सम्पन्न निर्वाचन में कुल 58.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर निगम सोलन में कुल 34147 मतदाताओं में से 19914 ने मतदान किया। कुल 17273 पुरुष मतदाताओं में से 10027, कुल 16873 महिला मतदाताओं में से 9886 तथा 01 अन्य ने मतदान किया। नगर निगम सोलन के सभी वार्डों में मतदान करने वाले पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 58.05 तथा मतदान करने वाली महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 58.59 रहा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-01 देहूंघाट सपरून में 53.83 प्रतिशत। वार्ड नम्बर-02 रेलवे स्टेशन में 56.35 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-03 कथेड़ में 67.09 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-04 चम्बाघाट सलोगड़ा 62.92 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-05 लोअर बाजार में 58.47 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-06 जवाहर पार्क में 57.81 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-07 ठोडो ग्राउन्ड में 62.47 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-08 शिल्ली रोड में 55.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-09 मधुबन कॉलोनी 56.42 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-10 चौंरीघाटी 58.42 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-11 डिग्री कॉलेज 54.75 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-12 सनी साईड 55.35 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-13 कलीन 65.78 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड 64.29 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-15 तहसील पटरार 62.41 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी 61.95 प्रतिशत तथा वार्ड नम्बर-17 बसाल पति कथेड़ 48.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-1 देहूंघाट सपरुन वार्ड में कुल 2283 मतदाताओं में से 1229 ने मतदान किया। यहां कुल 1152 पुरुष मतदाताओं में से 601 तथा कुल 1131 महिला मतदाताओं में से 628 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 52.17 तथा महिला मत प्रतिशत 55.52 रहा।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 रेलवे स्टेशन वार्ड में कुल 2999 मतदाताओं में से 1690 ने मतदान किया। यहां कुल 1513 पुरुष मतदाताओं में से 840 तथा कुल 1486 महिला मतदाताओं में से 850 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 55.51 तथा महिला मत प्रतिशत 57.20 रहा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-3 कथेड़ वार्ड में कुल 1623 मतदाताओं में से 1095 ने मतदान किया। यहां कुल 816 पुरुष मतदाताओं में से 548 तथा कुल 807 महिला मतदाताओं में से 547 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 67.15 तथा महिला मत प्रतिशत 67.78 रहा।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 चम्बाघाट सलोगड़ा वार्ड में कुल 1799 मतदाताओं में से 1132 ने मतदान किया। यहां कुल 939 पुरुष मतदाताओं में से 594 तथा कुल 860 महिला मतदाताओं में से 538 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 63.25 तथा महिला मत प्रतिशत 62.55 रहा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-5 लोअर बाज़ार वार्ड में कुल 1221 मतदाताओं में से 714 ने मतदान किया। यहां कुल 632 पुरुष मतदाताओं में से 373 तथा कुल 589 महिला मतदाताओं में से 341 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 59.01 तथा महिला मत प्रतिशत 57.89 रहा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-6 जवाहर पार्क वार्ड में कुल 1913 मतदाताओं में से 1106 ने मतदान किया। यहां कुल 952 पुरुष मतदाताओं में से 470 तथा कुल 961 महिला मतदाताओं में से 636 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 49.36 तथा महिला मत प्रतिशत 66.18 रहा।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-7 ठोडो ग्राउंड वार्ड में कुल 1948 मतदाताओं में से 1217 ने मतदान किया। यहां कुल 998 पुरुष मतदाताओं में से 621 तथा कुल 950 महिला मतदाताओं में से 596 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 62.22 तथा महिला मत प्रतिशत 62.73 रहा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-8 शिल्ली रोड़ वार्ड में कुल 2418 मतदाताओं में से 1351 ने मतदान किया। यहां कुल 1252 पुरुष मतदाताओं में से 709 तथा कुल 1166 महिला मतदाताओं में से 642 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 56.62 तथा महिला मत प्रतिशत 55.06 रहा।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-9 मधुबन कॉलोनी वार्ड में कुल 1882 मतदाताओं में से 1062 ने मतदान किया। यहां कुल 951 पुरुष मतदाताओं में से 560 तथा कुल 931 महिला मतदाताओं में से 502 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 58.88 तथा महिला मत प्रतिशत 53.92 रहा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-10 चौंरीघाटी वार्ड में कुल 1929 मतदाताओं में से 1127 ने मतदान किया। यहां कुल 955 पुरुष मतदाताओं में से 564 तथा कुल 974 महिला मतदाताओं में से 563 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 59.05 तथा महिला मत प्रतिशत 57.80 रहा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-11 डिग्री कॉलेज वार्ड में कुल 2216 मतदाताओं में से 1213 ने मतदान किया। यहां कुल 1108 पुरुष मतदाताओं में से 623 तथा कुल 1108 महिला मतदाताओं में से 590 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 56.22 तथा महिला मत प्रतिशत 53.24 रहा। यहां एक अन्य मतदाता ने भी मतदान किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-12 सन्नी साईड वार्ड में कुल 2009 मतदाताओं में से 1111 ने मतदान किया। यहां कुल 1001 पुरुष मतदाताओं में से 574 तथा कुल 1008 महिला मतदाताओं में से 537 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 57.34 तथा महिला मत प्रतिशत 53.27 रहा।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-13 कलीन वार्ड में कुल 1669 मतदाताओं में से 1098 ने मतदान किया। यहां कुल 849 पुरुष मतदाताओं में से 549 तथा कुल 820 महिला मतदाताओं में से 549 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 64.66 तथा महिला मत प्रतिशत 66.95 रहा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड में कुल 1633 मतदाताओं में से 1050 ने मतदान किया। यहां कुल 807 पुरुष मतदाताओं में से 512 तथा कुल 826 महिला मतदाताओं में से 538 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 63.44 तथा महिला मत प्रतिशत 65.13 रहा।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-15 तहसील पटराड वार्ड में कुल 1684 मतदाताओं में से 1051 ने मतदान किया। यहां कुल 862 पुरुष मतदाताओं में से 537 तथा कुल 822 महिला मतदाताओं में से 514 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 62.29 तथा महिला मत प्रतिशत 62.53 रहा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी वार्ड में कुल 2008 मतदाताओं में से 1244 ने मतदान किया। यहां कुल 1024 पुरुष मतदाताओं में से 630 तथा कुल 984 महिला मतदाताओं में से 614 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 61.52 तथा महिला मत प्रतिशत 62.39 रहा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-17 बसाल पति कथेड़ वार्ड में कुल 2912 मतदाताओं में से 1423 ने मतदान किया। यहां कुल 1462 पुरुष मतदाताओं में से 722 तथा कुल 1450 महिला मतदाताओं में से 701 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 49.38 तथा महिला मत प्रतिशत 48.34 रहा।

===========================================

शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर पंचायत कण्डाघाट के चुनाव परिणाम

नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए गत दिवस आयोजित निर्वाचन के परिणाम इस प्रकार रहे-
नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-1 सिलहारी वार्ड से उम्मीदवार अनिल शर्मा को 38, किशोर को 64, रवि सेठी को 109 तथा नोटा को 01 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 212 रहा। रवि सेठी को 45 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-2 हिमुडा वार्ड से उम्मीदवार पारस शर्मा को 14, पुनीत शर्मा को 69, रोहित को 40 तथा नोट को कोई मत प्राप्त नहीं हुआ। यहां कुल मतदान 123 रहा। पुनित शर्मा को 29 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-3 पड़ाव वार्ड से उम्मीदवार राज कुमार को 77, राहुल ठाकुर को 44, विवेक अग्रवाल को 45 तथा नोटा को एक मत प्राप्त हुआ। यहां कुल मतदान 167 रहा। राजकुमार को 32 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-4 दोलग वार्ड से उम्मीदवार दीपा रानी को 70, पुष्पा को 92 तथा नोटा को 04 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 166 रहा। पुष्पा को 22 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-5 राज राजेश्वरी वार्ड से उम्मीदवार भारती को 106, रजिता को 122 तथा नोटा को 01 मत प्राप्त हुआ। यहां कुल मतदान 229 रहा। रजिता को 16 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-6 लोअर बाज़ार वार्ड से उम्मीदवार जसमीन कौर को 52, नीरज कुमार को 83, वीरेन्द्र कुमार को 19 तथा नोटा को 01 मत प्राप्त हुआ। कुल मतदान 155 रहा। नीरज कुमार को 31 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-7 बृजेश्वर महादेव वार्ड से उम्मीदवार कमलेश वर्मा को 57, मोनिका पंडित को 110, शिप्रा ठाकुर को 60 तथा नोटा को 02 मत प्राप्त हुए। कुल मतदान 229 रहा। मोनिका पंडित को 50 मतों से विजयी घोषित किया गया।
नगर पंचायत कण्डाघाट में कुल 1548 मतदाताओं में से 1281 ने मतदान किया। कुल 774 पुरुष मतदाताओं में से 645 तथा 774 महिला मतदाताओं में से 636 ने मतदान किया।

======================================

शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर परिषद परवाणू के चुनाव परिणाम

नगर परिषद परवाणू के लिए गत दिवस आयोजित निर्वाचन के परिणाम इस प्रकार रहे-
नगर परिषद परवाणू के वार्ड नम्बर-1 वर्किंग वुमन हॉस्टल वार्ड से उम्मीदवार नंदनी सूद को 129, मीनाक्षी शर्मा को 128 तथा नोटा को 02 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 258 रहा। मत बराबर रहने के उपरांत नियमानुसार कार्यवाही से नंदनी सूद को 01 मत से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-2 एच.आर.टी.सी. वर्कशॉप वार्ड से उम्मीदवार रजनी को 169 तथा लखविंदर सिंह को 154 मत प्राप्त हुए। यहां नोटा को कोई मत नहीं मिला। यहां कुल मतदान 323 रहा। रजनी को 15 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-3 आईशर वार्ड से उम्मीदवार अमित कुमार को 73, चैन सिंह को 07, मोहन लाल को 92 तथा नोटा को 01 मत प्राप्त हुआ। यहां मतदान कुल 173 रहा। मोहन लाल को 19 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-4 गेबरियल वार्ड से उम्मीदवार राम ध्यान सिंह को 194, संजय यादव को 92 तथा नोटा को 03 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 289 रहा। राम ध्यान सिंह को 102 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-5 हाउसिंग बोर्ड रेस्ट हाउस वार्ड से उम्मीदवार रेनु सूद को 263, सुषमा गुप्ता को 388 तथा नोटा को 03 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 654 रहा। सुषमा गुप्ता को 125 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-6 शॉपिंग सेंटर वार्ड से उम्मीदवार ठाकुर दास शर्मा को 389, पुनित कपूर को 175 तथा नोटा को 02 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 566 रहा। ठाकुर दास शर्मा को 214 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-7 ई.डब्ल्यू.एस. वार्ड से उम्मीदवार प्रेम लता को 198, सीमा पराशर को 243 तथा नोटा को 04 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 445 रहा। सीमा पराशर को 45 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-8 इंडस्ट्रियल वार्ड से उम्मीदवार अनुराधा शर्मा को 224, मोनिशा शर्मा को 248 तथा नोटा को 06 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 478 रहा। मोनिशा शर्मा को 24 मतो से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-9 सर्किट हाउस वार्ड से उम्मीदवार ऋचा शर्मा को 124, निशा शर्मा को 179 तथा नोटा को 01 मत प्राप्त हुआ। यहां कुल मतदान 304 रहा। निशा शर्मा को 55 मतों से विजयी घोषित किया गया।
नगर पंचायत कण्डाघाट में कुल 5055 मतदाताओं में से 3490 ने मतदान किया। कुल 2767 पुरुष मतदाताओं में से 1875 तथा 2288 महिला मतदाताओं में से 1615 ने मतदान किया।

===========================================

शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर पंचायत अर्की के चुनाव परिणाम

नगर पंचायत अर्की के लिए गत दिवस आयोजित निर्वाचन के परिणाम इस प्रकार रहे-
नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर-1 मैहलात वार्ड से उम्मीदवार पुष्पा को 107 तथा रंजना कालिया को 178 प्राप्त हुए। यहां नोटा को कोई मत प्राप्त नहीं हुआ। कुल मतदान 285 रहा। रंजना कालिया को 71 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-2 मियांपुर वार्ड से उम्मीदवार देवेन्द्र कुमार को 162, ललित कुमार को 86 तथा नोटा को 06 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 254 मतदान रहा। देवेन्द्र कुमार को 76 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-3 झींवर मोहल्ला वार्ड से उम्मीदवार अजय को 115 तथा प्रदीप शर्मा को 118 मत प्राप्त हुए। यहां नोटा को कोई मत प्राप्त नहीं हुआ। यहां कुल मतदान 233 रहा। प्रदीप शर्मा को 03 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-4 चौगान वार्ड से उम्मीदवार कुमारी किरण को 111, सीमा गुप्ता को 68 तथा नोटा को 06 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 185 रहा। कुमारी किरण को 43 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-5 लक्ष्मी नारायण मंदिर वार्ड से उम्मीदवार तारा को 83, सीमा को 83 तथा ड्रा के माध्यम से 01 मत एवं नोटा को 04 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 170 रहा। सीमा को ड्रा के माध्यम से 01 मत से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-6 ततला मोहल्ला वार्ड से उम्मीदवार वीना देवी को 69, वीना वर्मा को 72 तथा नोटा को 02 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 143 रहा। वीना वर्मा को 03 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-07 शीला ककड़ वार्ड से उम्मीदवार अनुज को 181, देवेन्द्र सिंह को 148, राजिन्द्र कुमार को 71 तथा नोटा को 04 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 404 रहा। अनुज को 33 मतों से विजयी घोषित किया गया।
नगर पंचायत अर्की में कुल 2203 मतदाताओं में से 1674 ने मतदान किया। कुल 1079 पुरुष मतदाताओं में से 840 तथा 1124 महिला मतदाताओं में से 834 ने मतदान किया।