HAMIRPUR, 27.09.26-डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर नेहा पत्याल की उपस्थिति में डॉ. आकृति ने पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली तथा डॉ. विकास ने नशे के दुष्प्रभाव एवं नशा मुक्ति विषय पर युवाओं को जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को संतुलित आहार अपनाने, अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी दीपमाला भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा स्वस्थ युवा और नशा-मुक्त समाज के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चि करना है।