हमीरपुर, 31.05.26- जिला हमीरपुर में भी तीन चरणों में संपन्न हुए पंचायत चुनावों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू से भेंट करने के लिए लगातार हमीरपुर में उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। पिछले कुछ दिनों के दौरान कई नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों ने सुनील शर्मा बिट्टू से भेंट की है।
इसी क्रम में, रविवार को ग्राम पंचायत बलोह की प्रधान लता देवी, पंचायत सदस्य अंजू देवी, ग्राम पंचायत उखली की प्रधान सुमना कुमारी, उपप्रधान दौलत राम, पंचायत सदस्य सीमा देवी, राजकुमार और अन्य पंचायत जनप्रतिनिधि सुनील शर्मा बिट्टू से भेंट करने के लिए हमीरपुर पहुंचे।
सुनील शर्मा बिट्टू ने सभी नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों का बधाई दी तथा आगामी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में बड़ी संख्या में कांग्रेसी विचारधारा के लोग जीतकर आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जनहित एवं प्रदेश हित की नीतियों पर अपनी मोहर लगाते हुए कांग्रेसी विचारधारा के लोगों को अपार जनसमर्थन प्रदान किया है।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि इससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों का चहुमुखी विकास सुनिश्चित होगा और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में भी बड़ी जीत हासिल करके मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश में एक नया इतिहास बनाएंगे।