जिला हमीरपुर में 6 केंद्रों में शुरू हुई बीडीसी और जिला परिषद की मतगणना

हमीरपुर 31 मई। जिला हमीरपुर की 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों और जिला परिषद के 19 वार्डों की मतगणना रविवार सुबह 6 मतगणना केंद्रों पर आरंभ हो गई।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पंचायत समिति हमीरपुर और इसके अंतर्गत जिला परिषद वार्डों की मतगणना सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर में, पंचायत समिति नादौन और इसके अंतर्गत जिला परिषद वार्डों की डिग्री कालेज नादौन में, पंचायत समिति सुजानपुर और इसके अंतर्गत जिला परिषद वार्डों की सीनियर सेकंडरी स्कूल सुजानपुर में, पंचायत समिति बमसन और इसके अंतर्गत जिला परिषद वार्डों की टौणी देवी स्थित विकास खंड कार्यालय बमसन के हॉल में, पंचायत समिति भोरंज और इसके अंतर्गत जिला परिषद वार्डों की सीनियर सेकंडरी स्कूल भोरंज में और पंचायत समिति बिझड़ी और इसके अंतर्गत जिला परिषद वार्डों की मतगणना विकास खंड कार्यालय परिसर बिझड़ी में हो रही है।

============================================

जिला हमीरपुर में तीसरे चरण में 77 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान :

विकास खंड बमसन :
पंचायत प्रधान उपप्रधान

कक्कड़ नीता देवी सुभाष चंद
उटपुर देवानंद जोगिंदर सिंह
उहल कुसमा देवी रणजीत सिंह
पौहंज अजय कुमार कुलवंत सिंह
गवारडू अनिल कुमार सुरेश कुमार
बगवाड़ा वरुण कुमार यशदीप सिंह
बराड़ा सरिता देवी संजय कुमार
सिकांदर सौरभ शर्मा राकेश कुमार

विकास खंड सुजानपुर :
पंचायत प्रधान उपप्रधान

जोल पलाही दिनेश ठाकुर रवि कुमार
टिहरा रमेश चंद राजकुमार
लंबरी कमलेश कुमारी सुरजीत कुमार
डेरा देशराज प्रदीप कुमार
चमियाणा सागर सिंह विक्रम सिंह
दाड़ला मीरा देवी जगन कटोच
करोट विकास राणा पंकज कुमार
चबूतरा रजनीश कुमार सुनील कुमार

विकास खंड बिझड़ी:
पंचायत प्रधान उपप्रधान

बल्ह बिहाल कृष्ण कुमार साहिल शर्मा
पथलियार अनिता कुमारी प्रदीप कुमार
सकरोह कुलदीप सिंह शिव चौधरी
बल्याह अनुपम शर्मा प्रवीण कुमार
मक्कड़ अंजना देवी तरसेम सिंह
उसनाड़ कलां संजय कुमार सुदर्शन सिंह
समैला बबीता कुमारी कुलवंत सिंह
जमली किरण बाला कुलदीप सिंह
कनोह कांता देवी रूपचंद
टिक्कर राजपूतां राकेश कुमार विवेक शर्मा
घंगोट कलां नवीन कुमार भगवती सिंह
क्याराबाग प्रवेश कुमार पवन कुमार
भैल सुनीता कटोच जसवंत सिंह
दैण शशि वाला संजीव कुमार
पटेरा देशराज अतुल ठाकुर

विकास खंड भोरंज:
पंचायत प्रधान उपप्रधान

मुंडखर नरीनतला कुमारी कमल प्रसाद
महल रवि कुमार राजकुमार
लगमनवीं केशव विकास शर्मा
कड़ोहता हरमिंद्र सिंह कपिल देव
बाहनवीं अच्युत कमलजीत
भौंखर सुमन देवी शिव प्रकाश
पलपल रमेश चंद विक्रम सिंह
पपलाह सुरेंद्र कुमार अंकुश सैनी
गरसाहड़ अर्णव जमवाल विकास शर्मा
कोट लांगसा संगीता कुमारी प्रीतम चंद
अम्मण प्रविंद्र कुमारी तिलक राज
भकेड़ा पूजा देवी रणजीत सिंह
जख्योल नेकराम रमेश कुमार
कैहरवीं मनीषा कुलदीप चंद

विकास खंड हमीरपुर:
पंचायत प्रधान उपप्रधान

फरनोल कमल चंद अंकुश कुमार
चौकी कनकरी राजेंद्र सिंह अरुण कुमार
लंबलू रीना कुमारी तेजपाल
चंगर राज कपूर वीरेंद्र कुमार
नाहलवीं रविंद्र सिंह बलवंत सिंह
जटेहड़ी रविंद्र कुमार ज्योति प्रकाश
अमरोह कुलभूषण अश्वनी कुमार
स्वाहल दलीप चंद अजय कुमार
बफड़ीं अनु बाला संजीव कुमार
डबरेड़ा सुमन कुमारी तिलक राज
ललीण सोनिका कुमारी रोहित शर्मा
साहनवीं राकेश कुमार संजय कुमार

विकास खंड नादौन:
पंचायत प्रधान उपप्रधान

भूंपल सुनीता रानी त्रिलोक चंद
धनेटा राजकुमार अनुज कुमार
नौहंगी प्यार सिंह वासु देव
जलाड़ी जगमोहन वरिंद्र सिंह
फस्टे राजेश कुमार पूर्ण सिंह
कोटला चिल्लियां नीलम देवी संदीप शर्मा
मण शिखा कुमारी दर्शन कुमार
किटपल नीलम वर्मा जोगिंद्र सिंह
गाहली पूनम देवी जगरनाथ
मझेली सविता कुमारी अनिल कुमार
घलूं प्रकाशो देवी जीवन कुमार
दंगड़ी सुलेखा रानी अशोक कुमार
गौना अमी चंद संजीव कुमार
झलाण प्रदीप कुमार पवन कुमार
मझियार रंजनी कुमारी विनोद कुमार
अमलैहड़ यशपाल सुभाष चंद
बलडूहक अजय कुमार दिनेश राणा
बटराण शीला देवी सुशील कुमार
पुतड़ियाल प्रेम लता संजीव कुमार
कोहला राजेंद्र सिंह मनोज कुमार

=====================================================

28 लड़कियों ने लगवाया कैंसर रोधी टीका, जिला में 1442 पहुंचा आंकड़ा

हमीरपुर 31 मई। सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की सभी लड़कियों के मुफ्त टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को 28 लड़कियों ने यह टीका लगवाया। इसके साथ ही जिला में यह कैंसर रोधी टीका लगवाने वाली लड़कियों की संख्या 1442 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि इस अभियान के तहत जिला में 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की 2967 लड़कियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इनमें से 48.6 प्रतिशत लड़कियां यह टीका लगवा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को आयुष्मान आरोग्य केंद्र दड़ूही में भी टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया।