सोलन -दिनांक 31.05.2026
विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत गढ़खल सनावर के प्रधान पद के लिए पूर्णिमा शर्मा 59 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए लेखराज 138 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के लिए गीता देवी 208 मतों से प्रधान पद तथा दिनेश 17 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत जाबली के प्रधान पद के लिए नीलम ठाकुर 11 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए ललित कुमार 421 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कामली के लिए धर्मी देवी 113 मतों से प्रधान पद तथा चन्द्र मनी 175 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कोट के लिए 218 मतों से दीपिका कुमारी प्रधान पद तथा 318 मतों से देवेन्द्र उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कोटला के प्रधान पद के लिए दिनेश 312 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए भूमि दत्त शर्मा 169 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत मेहलों के लिए अमर सिंह 99 मतों से प्रधान पद तथा यश पाल 72 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत रौड़ी के प्रधान पद के लिए राजेश कुमार 96 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए परमिन्द्र सिंह 50 मतों से विजयी घोषित किए गए।
===========================================
विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत चायल के लिए पंकज 20 मतों से प्रधान पद तथा रिंकज 26 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत झाझा के प्रधान पद के लिए राकेश ठाकुर 97 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए रोशन लाल 68 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत काहला के लिए राजेश ठाकुर प्रधान पद तथा सुरेश कुमार उप प्रधान पद के लिए निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत क्वारग के प्रधान पद के लिए कमल कुमार 313 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए टेक सिंह 63 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कोट के लिए 64 मतों से तीर्थ राम प्रधान पद तथा 133 मतों से हेमेन्द्र चन्देल उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत रेहड़ के प्रधान पद के लिए रमन 24 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए दया राम 18 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सैंज के लिए प्रेम चंद 107 मतों से प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए। इसी पंचायत के उप प्रधान पद के लिए रूम लाल निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत सतड़ोल के प्रधान पद के लिए कल्पना ठाकुर 07 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए संजीव कुमार 32 मतों से विजयी घोषित किए गए।
=======================================
विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत बखालग के प्रधान पद के लिए सुरेंदर कुमार 39 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए जितेन्द्र कुमार 61 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत बड़ोग के लिए इंद्र लाल 55 मतों से प्रधान पद तथा धर्म सिंह 131 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत भूमती के प्रधान पद के लिए शकुन्तला 47 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए विनय शर्मा 484 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत बरायली के प्रधान पद के लिए कृष्ण चन्द तथा उप प्रधान पद के लिए प्रकाश चंद निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत चमाकड़ी के लिए नरेन्द्र कुमार 107 मतों से प्रधान पद तथा पूर्ण चंद 160 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत दधोगी के प्रधान पद के लिए भूपेन्द्र कुमार 88 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए मोहन सिंह 64 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत दानोघाट के लिए 24 मतों से दूनी चंद प्रधान पद तथा 122 मतों से श्याम उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत देवरा के प्रधान पद के लिए दलीप कुमार 162 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए धीरज कुमार 284 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत धन्धुन के लिए 220 मतों से जगदीश चंद प्रधान पद तथा 72 मतों से यशविन्द्र सिंह उप प्रधान के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत डुमैहर के लिए कर्म चन्द को ड्रॉ के माध्यम से 01 मत से प्रधान पद के लिए तथा शीतल पाल 76 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत ग्याणा के लिए 91 मतों से संतोष प्रधान पद तथा 44 मतों से जय देव उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत जमरोटी के प्रधान पद के लिए रमा बंसल 131 मतों तथा ईश्वर दत्त 76 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कोटली के लिए जय प्रकाश 234 मतों से प्रधान पद तथा प्रेम लाल 103 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कोटलू के लिए 145 मतों से कमलेश कुमारी प्रधान पद तथा 190 मतों से सागर शर्मा उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत मटेरनी के प्रधान पद के लिए पवन कुमार 115 मतों से तथा उप प्रधान के लिए ज्ञान चंद 12 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत पारनू के लिए कांता शर्मा 237 मतों से प्रधान पद तथा गोपाल कृष्ण 88 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत रोहांज जलाना के प्रधान पद के लिए नम्रता 70 मतों से तथा उप प्रधान के लिए अजीत कुमार 68 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सानण के लिए योगराज 07 मतों से प्रधान पद तथा जितेन्द्र कुमार 11 मतों से उप प्रधान के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सरली के प्रधान पद के लिए 80 मतों से इन्द्रजीत सिंह तथा उप प्रधान पद के लिए 130 मतों से लेखराम विजयी घोषित किए गए।
===========================================
विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत आंजी के प्रधान पद के लिए रविन्द्र दत्त 17 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए राकेश ठाकुर 31 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत बसाल के लिए ऋचा 54 मतों से प्रधान पद तथा अभिलाष वर्मा 198 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत भारती के प्रधान पद के लिए खेम चंद 11 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए मीना राम ठाकुर 206 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत बोहली के लिए अतर सिंह 13 मतों से प्रधान पद तथा सुभाष 223 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत चामत भड़ेच के प्रधान पद के लिए ज्ञान चंद 05 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए महेन्द्र सिंह 170 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत चेवा के लिए 105 मतों से रमेश चौहान प्रधान पद तथा 141 मतों से सोहन लाल उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कौरों के प्रधान पद के लिए पदमा देवी 80 मतों से तथा उप प्रधान के लिए रणजीत सिंह 285 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत पड़ग के लिए मीरा देवी 243 मतों से प्रधान पद तथा विक्रांत वर्मा 57 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सन्होल के प्रधान पद के लिए शारदा देवी 238 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए संजय दत्त 10 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सेरबनेडा के लिए रमा देवी 22 मतों से प्रधान पद के लिए विजयी घोषित की गई। इसी पंचायत के उप प्रधान पद के लिए पली राम निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत सेरी के प्रधान पद के लिए रवनीत सिंह 45 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए अजय शर्मा 52 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत शड़याणा के लिए नीरा देवी 17 मतों से प्रधान पद तथा हमेन्द्र कुमार 44 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत शामती के प्रधान पद के लिए टेक चंद 208 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए मनोज कुमार 292 मतों से विजयी घोषित किए गए।
============================================
नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित
नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम आज घोषित कर दिए गए। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-01 देहूंघाट सपरून वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नीलम ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी अर्चना ठाकुर को 164 मतों से पराजित किया। अर्चना ठाकुर को 530, नीलम को 694 तथा नोटा को 09 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1233 रहा।
वार्ड नम्बर-02 रेलवे स्टेशन वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुषमा शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्वतंत्र उम्मीदवार रमेश चंद को 13 मतों से पराजित किया। रमेश चंद को 778, सुनील कुमार साहनी को 110, सुषमा शर्मा को 791 तथा नोटा को 12 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1691 रहा।
वार्ड नम्बर-03 कथेड़ वार्ड में स्वतंत्र उम्मीदवार गौरव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी सरदार सिंह ठाकुर को 163 मतों से पराजित किया। गौरव को 450, दीपिन बख्शी को 96, सरदार सिंह ठाकुर को 287, पियूष गर्ग को 258 तथा नोटा को 07 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1098 रहा।
वार्ड नम्बर-04 चम्बाघाट सलोगड़ा वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रोहित भारद्वाज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी संगीता ठाकुर को 213 मतों से पराजित किया। राकेश कुमार को 61, रोहित भारद्वाज को 637, संगीता ठाकुर को 424 तथा नोटा को 12 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1134 रहा।
वार्ड नम्बर-05 लोअर बाजार वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी गीतांजलि शर्मा को 200 मतों से पराजित किया। गीतांजलि शर्मा को 254, प्रियंका को 454 तथा नोटा को 06 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 714 रहा।
वार्ड नम्बर-06 जवाहर पार्क वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रेखा साहनी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी सत्या वर्मा को 212 मतों से पराजित किया। रेखा साहनी को 654, सत्या वर्मा को 442 तथा नोटा को 11 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1107 रहा।
वार्ड नम्बर-07 ठोडो ग्राउन्ड वार्ड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी पूजा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक ठाकुर को 168 मतों से पराजित किया। अशोक ठाकुर को 318, पूजा को 486, मनोज कुमार को 248, मुकेश वर्मा को 81, रविन्द्र कंवर पाल को 48, राम पाल को 29 तथा नोटा को 09 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1219 रहा।
वार्ड नम्बर-08 शिल्ली रोड वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी पूनम को 16 मतों से पराजित किया। पूनम को 664, सुरेन्द्र कुमार को 680 तथा नोटा को 08 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1352 रहा।
वार्ड नम्बर-09 मधुबन कॉलोनी वार्ड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी शर्मा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सलिता शर्मा को 223 मतों से पराजित किया। मीनाक्षी शर्मा को 637, सलिता शर्मा को 414 तथा नोटा को 15 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1066 रहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-10 चौंरीघाटी वार्ड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी अंकुश सूद ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याक्षी वीरेन्द्र सूद को 80 मतों से पराजित किया। अंकुश सूद को 597, वीरेन्द्र को 517 तथा नोटा को 15 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1129 रहा।
वार्ड नम्बर-11 डिग्री कॉलेज वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सरिता ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी हेमा शर्मा को 130 मतों से पराजित किया। सरिता को 665, हेमा शर्मा को 535 तथा नोटा को 19 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1219 रहा।
वार्ड नम्बर-12 सनी साईड वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका अग्रवाल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्वतंत्र उम्मीदवार ऊषा शर्मा को 70 मतों से पराजित किया। ईश्वर दत्ता को 335, ऊषा शर्मा को 349, प्रियंका अग्रवाल को 419 तथा नोटा को 08 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1111 रहा।
वार्ड नम्बर-13 कलीन वार्ड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की मीरा आनन्द को 37 मतों से पराजित किया। नरेन्द्र कुमार को 563, मीरा आनन्द 526 तथा नोटा को 11 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1100 रहा।
वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी सुलक्षणा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीना को 510 मतों से पराजित किया। मीना को 268, सुलक्षणा को 778 तथा नोटा को 06 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1052 रहा।
वार्ड नम्बर-15 तहसील पटरार वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याक्षी अभिषेक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी विनय भगनाल को 88 मतों से पराजित किया। अभिषेक को 568, विनय भगनाल को 480 तथा नोटा को 04 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1052 रहा।
वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीमा ने अपनी निकटम प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी अनीता कुमारी को 524 मतों से पराजित किया। अनीता कुमारी को 354, सीमा को 878 तथा नोटा को 15 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1247 रहा।
वार्ड नम्बर-17 बसाल पट्टी कथेड़ वार्ड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी अरुणा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी तरुणा शर्मा को 343 मतों से पराजित किया। अरुणा को 877, तरुणा शर्मा को 534 तथा नोटा को 15 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1426 रहा।
==============================================
पंचायत समिति कण्डाघाट के परिणाम घोषित
वार्ड नम्बर-1 छावशा से अंजनेश कुमारी को विजयी घोषित किया गया। इस वार्ड में अंजनेश कुमारी को 538, लीला देवी को 373, शकुन्तला को 295, सुनीता रोहाल करे 488 तथा सुमन को 532 मत प्राप्त हुए। कुल मतदान 2312 रहा। इनमें विधि मान्य मत 2226, अस्वीकृत मत 45 तथा नोटा को प्राप्त मत 41 रहे।
वार्ड नम्बर-2 तुन्दल से प्रोमिला कश्यप को विजयी घोषित किया गया। इस वार्ड में डिंपल को 555, प्रोमिला कश्यप को 562 तथा मंजू को 551 मत प्राप्त हुए। कुल मतदान 1695 रहा। इनमें विधि मान्य मत 1668, अस्वीकृत मत 20 तथा नोटा को प्राप्त मत 07 रहे।
वार्ड नम्बर-3 बीशा से हेमन्त कुमार को विजयी घोषित किया गया। इस वार्ड में इन्द्र सिंह को 149, धर्म दत्त को 351, संदीप कुमार को 375 तथा हेमन्त कुमार 427 मत प्राप्त हुए। कुल मतदान 1317 रहा। इनमें विधि मान्य मत 1302, अस्वीकृत मत 10 तथा नोटा को प्राप्त मत 05 रहे।
वार्ड नम्बर-4 बांजणी से इंदिरा देवी को विजयी घोषित किया गया। इस वार्ड में इंदिरा देवी को 638, विद्या देवी को 633 तथा संतोष को 611 मत प्राप्त हुए। कुल मतदान 1922 रहा। इनमें विधि मान्य मत 1882, अस्वीकृत मत 25 तथा नोटा को प्राप्त मत 15 रहे।
वार्ड नम्बर-5 चायल से महेश इंद्र को विजयी घोषित किया गया। इस वार्ड में नरेन्द्र सिंह को 198, महेश इंद्र को 660 तथा संजीव ठाकुर को 565 मत प्राप्त हुए। कुल मतदान 1464 रहा। इनमें विधि मान्य मत 1423, अस्वीकृत मत 33 तथा नोटा को प्राप्त मत 08 रहे।
वार्ड नम्बर-6 धंगील से सुरेन्द्र कुमार को विजयी घोषित किया गया। इस वार्ड में नंद राम को 842, प्रताप सिंह को 295 तथा सुरेन्द्र कुमार को 989 मत प्राप्त हुए। कुल मतदान 2180 रहा। इनमें विधि मान्य मत 2126, अस्वीकृत मत 45 तथा नोटा को प्राप्त मत 09 रहे।
वार्ड नम्बर-7 हिन्नर से रतनी देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-8 क्वारग से ज्ञान चंद को विजयी घोषित किया गया। इस वार्ड में ज्ञान चंद को 686 तथा मुकेश कुमारी को 435 मत प्राप्त हुए। कुल मतदान 1168 रहा। इनमें विधि मान्य मत 1121, अस्वीकृत मत 32 तथा नोटा को प्राप्त मत 15 रहे।
वार्ड नम्बर-9 सिरीनगर से राजविंद्र कौर को विजयी घोषित किया गया। इस वार्ड में राजविंद्र कौर को 889 तथा हेमा को 740 मत प्राप्त हुए। कुल मतदान 1670 रहा। इनमें विधि मान्य मत 1629, अस्वीकृत मत 22 तथा नोटा को प्राप्त मत 19 रहे।
वार्ड नम्बर-10 देलगी से बीना देवी को विजयी घोषित किया गया। इस वार्ड में किरण देवी को 521, बीना देवी को 993 तथा भावना वर्मा को 420 मत प्राप्त हुए। कुल मतदान 2003 रहा। इनमें विधि मान्य मत 1934, अस्वीकृत मत 65 तथा नोटा को प्राप्त मत 04 रहे।
वार्ड नम्बर-11 कोट से नारायणी देवी को विजयी घोषित किया गया। इस वार्ड में चंद्र कला को 577 तथा नारायणी देवी को 598 मत प्राप्त हुए। कुल मतदान 1208 रहा। इनमें विधि मान्य मत 1175, अस्वीकृत मत 19 तथा नोटा को प्राप्त मत 14 रहे।
वार्ड नम्बर-12 ममलीग से भगत राम को विजयी घोषित किया गया। इस वार्ड में भगत राम को 570, मोती राम को 417, रघुवीर को 158 तथा सुनील को 398 मत प्राप्त हुए। कुल मतदान 1574 रहा। इनमें विधि मान्य मत 1543, अस्वीकृत मत 20 तथा नोटा को प्राप्त मत 11 रहे।
वार्ड नम्बर-13 सतड़ोल से ममता देवी को विजयी घोषित किया गया। इस वार्ड में ममता देवी को 646, सीमा देवी को 368 तथा हीरा देई को 440 मत प्राप्त हुए। कुल मतदान 1493 रहा। इनमें विधि मान्य मत 1454, अस्वीकृत मत 22 तथा नोटा को प्राप्त मत 17 रहे।
वार्ड नम्बर-14 सायरी से भागेश राठौर को विजयी घोषित किया गया। इस वार्ड में पूर्ण चंद को 142, भागेश राठौर को 587, भीमा नन्द शर्मा को 89, वीरेन्द्र ठाकुर को 187 तथा सीस राम को 361 मत प्राप्त हुए। कुल मतदान 1408 रहा। इनमें विधि मान्य मत 1366, अस्वीकृत मत 41 तथा नोटा को प्राप्त मत 01 रहा।
वार्ड नम्बर-15 कनैर से अंजना ठाकुर को विजयी घोषित किया गया। इस वार्ड में अंजना ठाकुर को 765, कमलेश शर्मा को 664 तथा कांता शर्मा को 341 मत प्राप्त हुए। कुल मतदान 1825 रहा। इनमें विधि मान्य मत 1770, अस्वीकृत मत 37 तथा नोटा को प्राप्त मत 18 रहे।