स्वांवुमेन फडरेशन ने 40 छात्राओं को बांटे 2.79 लाख के छात्रवृत्ति चेक
ऊना, 13 अप्रैल। हरोली उत्सव में उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वां वुमेन फेडरेशन द्वारा फेडरेशन के सदस्य महिलाओं की बच्चियों के लिए आयोजित वार्षिक छात्रवृत्ति परीक्षा के अंतर्गत 40 छात्राओं को 2.79 लाख के चेक वितरित किए। यह परीक्षा स्वां वुमेन फेडरेशन द्वारा फरवरी माह में करवाई गई थी। इसमें कक्षा 5वीं से लेकर कक्षा 10वीं तक की छात्राओं को फेडरेशन की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
कक्षा 5वीं के 8 बच्चों को 34 हज़ार रूपये कीे छात्रवृत्ति दी गई, जिसमें पहले स्थान पर इंदु कुमारी, दूसरे पर नव्या शर्मा, तीसरे पर अनुशिका, चैथे पर दिव्या, पांचवे पर मानवी, अराध्या धीमान, सेहज और तनिशका को क्रमशः 7000, 6000, 5000, 4000 और पांचवे स्थान रही बच्चियों को 3-3 हजार रूपये के चैक प्रदान किये गये।
वहीं, छठी कक्षा में कुल सात बच्चों को 38 हज़ार रूपये की छात्रवृत्ति मिली है जिसमें पहला स्थान तानवी मनकोटिया, दूसरे पर गुंजन कुमारी, तीसरे पर अक्षिता मेनन, चैथे पर सानिया चैधरी, 5वें पर अतेक्षा मेनम, रूहानी धीमान और अंशी रायजादा को यह छात्रवृत्ति प्रदान की गई। 7वीं कक्षा के कुल 7 बच्चों को 45 हज़ार रूपये की स्काॅलरशिप दी गई। इसमें पहले स्थान पर आरूही, दूसरे पर गौरी शर्मा, तीसरे पर सोनाक्षी, चैथे पर सेजल शर्मा, पांचवे पर सानवी, श्रृष्टि मनकोटिया और आश्वी ठाकुर रही।
8वीं कक्षा के कुल 7 बच्चों को 58 हज़ार रूपये की स्काॅलरशिप मिली है। इसमें नाव्या मोदगिल पहले स्थान पर, युविका दूसरे पर, जसनूर कौर तीसरे पर, चैथे पर श्रेया धीमान, पांचवे के लिए अदिति भारद्वाज, अरशीया और वंशिका मेहरल को यह छात्रवृत्ति मिली है। कक्षा 9वीं के कुल 6 बच्चों को 54 हज़ार रूपये की छात्रवृत्ति मिली है। इसमें पहले स्थान के लिए कृतिका, दूसरे पर रिया ठाकुर, तीसरे स्थान पर गरिमा ठाकुर व नितिका, चैथे पर आरूषी और पांचवे पर कनिका चैधरी को यह स्काॅलरशिप दी गई मिली है। जबकि 10कक्षा के कुल 5 बच्चों को स्वां वुमेन फेडरेशन की ओर 50 हज़ार रूपये की स्काॅलरशिप प्रदान की गई है। इसमें पहले स्थान के लिए सिमर सहोता, दूसरे पर रवनीत कौर, तीसरे पर हरजिंदर कौर, चैथे पर वंशिका और पंाचवे पर हरनूर कौर को यह स्काॅलरशिप मिली है।
इस अवसर पर फेडरेशन की चेयरपर्सन सुभद्रा रानी ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का धन्यवाद किया, जबकि फेडरेशन की अध्यक्षा अनुरंजना शर्मा और महासचिव सुरेखा राणा भी मौजूद रहीं।
===============================================
*हरोली उत्सव के तीसरे दिन डॉग शो रहा मुख्य आकर्षण*
ऊना, 13 अप्रैल. राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण डॉग शो रहा, जिसका आयोजन पशुपालन विभाग द्वारा किया गया। इसमें लगभग 50 एनिमल लवर्स विभिन्न नस्लों के अपने डाॅगज़ के साथ भाग लेने आए। बैसाखी संग लोक रंग थीम से हरोली उत्सव के अंतर्गत आयोजित डॉग शो ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और कुत्तों के करतबों ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। विभिन्न नस्लों के आकर्षक और प्रशिक्षित श्वानों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।
श्वान प्रदर्शनी में टीवीएस मोटर्स के प्रशिक्षित बेल्जियन शेफर्ड नस्ल के श्वानों द्वारा अद्भुत करतब दिखाए गए जिन्होंने वहां मौजूद दर्शकों और मुख्य अतिथि को मंत्रमुग्ध कर दिया । मुख्य अतिथि द्वारा इन श्वानों को श्वान प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता के तौर पर पुरस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज़ से आए प्रतिभागियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें बुल टेरियर, पाकिस्तानी बुली, रोट गिल्लर, ग्रे-हाउंड, जर्मन शेफर्ड, गोल्डन राॅट्रीवर, अमेरिकन बुल, डोबरमैन शिंत्जू, टाॅय पाॅम, देशेहंड सहित कई नस्लों के कुत्तों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
निर्णायक मंडल ने कुत्तों के करतबों, आज्ञाकारिता,ं स्वास्थ्य फिटनेस, व्यवहार और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। विजेता प्रतिभागियों को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि पशु प्रेम और उनकी देखभाल के प्रति जागरुकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसमें वेटरनरी पॉलीक्लिनिक, ललड़ी के सर्जन डॉ. शिल्पा के अलावा डाॅ. परमेश डोगरा, डाॅ. गोपाल पशु चिकित्सकों ने जज की भूमिका का निर्वहन किया।
डॉग शो के परिणाम*
इस शो में कुत्तों की बड़ी नस्ल श्रेणी में लालसिंगी के गगन के सारा नाम के कुत्ते को प्रथम तथा उन्हीं जैड नाम वाले को द्वितीय आंका गया। जबकि सुनेहड़ा के आंशु राणा का कुत्ता सिकंदर तीसरे स्थान पर रहा।
मध्यम नस्ल श्रेणी में सलोह के विकास शर्मा के कुत्ते कोको को प्रथम आंका गया जबकि माजरा के अमन के जार्ली को दूसरे स्थान और मैहतपुर के लक्ष्य के डॉग गोकू तीसरे स्थान पर आंका गया।
छोटी नस्ल में श्वेता के स्पेनियल नस्ल की परी को प्रथम, पंडोगा के बलविंदर सिंह के शिहत्ज़ू नस्ल के कैंडी को द्वितीय और पैट्स हब ऊना के शिहत्जु नस्ल के मैक्स को तृतीय स्थान पर आंका गया।
*रस्साकस्सी प्रतियोगिता में वेट्स ऊना बने विजेता*
हरोजी उत्सव में पुरुष वर्ग की रस्साकसी प्रतियोगिता में वेट्स ऊना की टीम विजेता रही, जबकि विद्युत विभाग की टीम उपविजेता बनी।