उपभोक्ताओं की सुविधा को जिला में कार्यरत गैस एंजेसियों के लिए वितरण रोस्टर चार्ट जारी: उपायुक्त

बिलासपुर 9 फरवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, बिलासपुर द्वारा जिला में एलपीजी सिलेंडर की सुचारू एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गैस वितरण रोस्टर रूट चार्ट जारी किया गया है। इस रोस्टर रुट चार्ट को जिला में कार्यरत गैस एजेंसियों एवं ग्रामीण वितरकों के माध्यम से लागू किया गया है ताकि उपभोक्ताओं को पारदर्शी एवं नियमित सेवा मिल सके।
उन्होंने बताया कि रोस्टर प्रणाली से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी तथा सभी गैस एजेंसियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार सम्बन्धित विभाग के माध्यम से समय पर सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आम जनत…
[16:27, 9/2/2026] +91 88943 43551: बैरी अनुभाग के अंतर्गत आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
बिलासपुर 9 फरवरी: सहायक अभियंता विद्युत उप मण्डल-1 सन्नी कुमार जगोता ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी को अनुभाग बैरी में 11केवी बैरी फीडर पर पेडों की कांट-छांट व जीओ स्वीच के पार्ट बदले के चलते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि बैरी अनुभाग के अंतर्गत 11केवी बैरी फीडर के तहत आने वाले क्षेत्र गांधीरोपा, डिगर, पुन्हान, मांनर, कंज्योटा, चमलोग, दयोली तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

==================================

स्पांसरशिप के तहत सिपेट बद्दी में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित

बिलासपुर 9 फरवरी: अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर ओम कांत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), बद्दी द्वारा प्लास्टिक उद्योगों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु विभिन्न रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जिनमें डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी (डीपीटी), डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स मोल्ड टेक्नोलॉजी (डीपीएमटी) तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग एंड टेस्टिंग (पीजीडीपीपीटी) शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में 10वीं तथा 12वीं (विज्ञान) उत्तीर्ण छात्र प्रवेश परीक्षा (सिपेट एडमिशन टेस्ट) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई 2026 तथा परीक्षा तिथि 07 जून 2026 निर्धारित है और पाठ्यक्रम 13 जुलाई 2026 से प्रारम्भ होंगे।
उन्होंने बताया कि सिपेट संस्थान द्वारा अंतिम सेमेस्टर में अनिवार्य इंटर्नशिप सैलरी/स्टाइपेंड के साथ करवाई जाती है तथा लगभग 100 प्रतिशत प्लेसमेंट की सुविधा उपलब्ध है। जिसमें विद्यार्थियों को औसतन 18 से 20 हजार रुपये तथा अधिकतम लगभग 35 हजार रुपये तक सैलरी/स्टाइपेंड प्राप्त होता है। सिपेट बद्दी के विद्यार्थी देश की विभिन्न प्रतिष्ठित मल्टिनेशनल कंपनियों में कार्यरत हैं।
इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए संयुक्त निदेशक एवं प्रमुख, सिपेट बद्दी के मोबाईल नम्बर 98158-04411 पर संपर्क किया जा सकता है।
============================

साई खेल केन्द्र बिलासपुर में मुक्केबाजी और कबड्डी के लिए खेल परीक्षण 19 व 20 फरवरी को
बिलासपुर 9 फरवरी: भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी), बिलासपुर में आवासीय योजना के अंतर्गत चयन परीक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। यह चयन परीक्षण वर्ष 2025-26 के लिए केवल लडकों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।
इस बारे जानकारी देते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी), बिलासपुर के प्रभारी विजय प्रकाश नेगी बताया कि चयन परीक्षण मुक्केबाजी (बॉक्सिंग) एवं कबड्डी खेल के लिए आयोजित होंगे। यह परीक्षण 19 एवं 20 फरवरी, 2026 को भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र, बिलासपुर में संपन्न होंगे। चयन प्रक्रिया आवासीय योजना के अंतर्गत की जाएगी, जिसमें चयनित प्रशिक्षुओं को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इन चयन परीक्षणों के लिए 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी पात्र होंगे, जबकि 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेल प्रमाण पत्र तथा हाल ही की तीन पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लानी होंगी।
उन्होंने बताया कि पात्र एवं इच्छुक खिलाड़ी 19 फरवरी, 2026 को प्रातः 8 बजे निर्धारित स्थल पर उचित खेल वेशभूषा में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। मेधावी चयनित प्रतिभागियों को चयन की सूचना पृथक रूप से प्रदान की जाएगी। आवासीय योजना के अंतर्गत चयनित प्रशिक्षुओं को निःशुल्क आवास एवं भोजन, शिक्षा शुल्क, चिकित्सा सुविधा, प्रतियोगिता प्रदर्शन, बीमा, खेल किट सहित अन्य सुविधाए भारतीय खेल प्राधिकरण की एसटीसी योजना के मानकों के अनुसार उपलब्ध करवाई जाएंगी। चयन परीक्षण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार का टीए/डीए देय नहीं होगा।
इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी दूरभाष संख्या 01978-222405 पर संपर्क कर सकते हैं