मंडी, 8 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला-2026 के दौरान रेहड़ी-फेहड़ी आदि के आबंटन हेतु अब 10 फरवरी को प्रातः 11ः00 बजे खुली बोली के माध्यम से कार्य का आबंटन किया जाएगा। खुली बोली में भाग लेने के लिए ईएमडी राशि पांच लाख रुपये निर्धारित की गई है, जो एफडीआर, डीडी, चेक अथवा नकद के रूप में जमा करवाई जा सकेगी।

सहायक आयुक्त एवं सचिव अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला कमेटी मंडी कुलदीप सिंह पटियान ने बताया कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि पूर्व में जारी निविदा प्रक्रिया निर्धारित शर्तों के अनुरूप सफल नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि रेहड़ी-फेहड़ी के आबंटन के लिए निविदा आमंत्रण सूचना 10 जनवरी 2026 को जारी की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि पहले 21 जनवरी निर्धारित की गई थी। बाद में यह तिथि क्रमशः 24 जनवरी और 7 फरवरी तक बढ़ाई गई।
इसके बावजूद अंतिम तिथि तक केवल दो निविदादाता ही आवश्यक शर्तें पूर्ण कर पाए, जिसके कारण नीलामी सफल नहीं हो सकी। इसी के मद्देनजर अब मेला कमेटी द्वारा खुली बोली के माध्यम से आबंटन का निर्णय लिया गया है।