सोलन-दिनांक 04.02.2026
ग्राम सभाओं की निर्वाचक नामावली अंतिम रूप से प्रकाशित
ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन द्वारा ज़िला की 243 ग्राम सभाओं में से 218 ग्राम सभाओं को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 03 फरवरी, 2026 को कर दिया गया है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 21 (1) के अंतर्गत किया गया है।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रथम अक्तूबर, 2025 की अर्हता तिथि के अनुसार निर्वाचन नामावली के प्रारूप प्रकाशन का कार्यक्रम जारी किया गया था। इसके अनुसार ज़िला सोलन की 239 ग्राम सभाओं के निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 06 अक्तूबर, 2025 को किया गया था। इसी तिथि के अनुसार आमजन से दावे व आक्षेप भी आमंत्रित किए गए थे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि इन दावों एवं आक्षेपों का निपटारा करने के उपरांत ज़िला की 243 ग्राम सभाओं में से 218 ग्राम सभाओं की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की 56 ग्राम सभाओं में से 49 ग्राम सभाओं की निर्वाचक नामावली का प्रकाशन अंतिम रूप से किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा हाटकोट के पूर्ण रूप से नगर पंचायत में सम्मिलित होने, ग्राम सभा शहरोल, बड़ोग, हनुमान बड़ोग व दाडला ग्राम सभाओं का पुनर्गठन तथा ग्राम सभा कुनिहार व कोठी का नगर पंचायत गठन के दृष्टिगत निर्वाचक नामावली प्रकाशन नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की 26 ग्राम सभाओं में से 21 ग्राम सभाओं की निर्वाचक नामावली का प्रकाशन अंतिम रूप से किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर में ग्राम सभा कामली एवं अम्बोटा के नगर पंचायत में सम्मिलित होने अथवा 06 अक्तूबर, 2025 के उपरांत गठन के दृष्टिगत ग्राम सभा टकसाल, चम्मो और जाबली ग्राम सभा के पुनर्गठन के कारण इनकी निर्वाचक नामावलियां अंतिम रूप से प्रकाशित नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड पट्टा की 25 ग्राम सभाओं में से 21 ग्राम सभाओं की निर्वाचक नामावली का प्रकाशन अंतिम रूप से किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड पट्टा में भटोलीकलां, हरिपुर संडोली, सूरजपुर और ग्राम सभा बरोटीवाला के नगर निगम क्षेत्र में सम्मिलित होने के कारण इनकी निर्वाचक नामावलियां अंतिम रूप से प्रकाशित नहीं की गई है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड नालागढ़ की 73 ग्राम सभाओं में से 69 ग्राम सभाओं की निर्वाचक नामावली का प्रकाशन अंतिम रूप से किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड नालागढ़ में ग्राम सभा रत्योड के 06 अक्तूबर, 2025 के गठन अथवा नगर पंचायत में सम्मिलित होने के कारण तथा ग्राम सभा दभोटा के पुनर्गठन और ग्राम सभा थाना व मलपुर के नगर निगम अथवा नगर पंचायत क्षेत्र में सम्मिलित होने के कारण इनकी निर्वाचक नामावलियां अंतिम रूप से प्रकाशित नहीं की गई है।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि विकास खण्ड सोलन की 37 ग्राम सभाओं में से 34 ग्राम सभाओं की निर्वाचक नामावली का प्रकाशन अंतिम रूप से किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड सोलन की ग्राम सभा सुल्तानपुर, बड़ोग व बोहली के पुनर्गठन के कारण इनकी निर्वाचक नामावलियां अंतिम रूप से प्रकाशित नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट की 26 ग्राम सभाओं में से 24 ग्राम सभाओं की निर्वाचक नामावली का प्रकाशन अंतिम रूप से किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम सभा बाशा व बीशा के पुनर्गठन के कारण इनकी निर्वाचक नामावलियां अंतिम रूप से प्रकाशित नहीं की गई है।