धर्मशाला, शाहपुर 30 अप्रैल। सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आर्थिक समृद्धि की भाग्यरेखाएँ होती हैं और प्रदेश सरकार राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए युद्ध स्तर पर सड़कों का निर्माण व उन्नयन कार्य कर रही है।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बुधवार को टुन्ड़ू में नाबार्ड के तहत 11 करोड़ 83 लाख रुपए से निर्मित होने वाली ललेटा- वणु महादेव एवं चम्बी खड्ड पर 50 मीटर स्पेन पुल सहित निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सम्पर्क मार्ग के बनने से लगभग 5 गांव धनोटू,टुंडू ,ललेटा ,वणु महादेव ,ठारु के लोग लाभांवित होंगे। उन्होनें कहा कि डढ़म्ब- दुर्गेला सड़क का साइट विकास कार्य 10 लाख रुपए की लागत से पूरा हो चुका है और निर्माण के लिए 8 लाख की लागत का एस्टीमेट भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें न केवल परिवहन का माध्यम हैं बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक विकास का भी आधार हैं।
उन्होंने कहा कि गांवों में बेहतर सड़कए स्वास्थ्य तथा शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधान सभा क्षेत्र की पंचायतों में विकास कार्यों के लिए किसी भी स्तर पर धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
उपमुख्य सचेतक ने कहा कि वर्तमान सरकार ने आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं तथा कार्यक्रम आरंभ किए हैं इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर तक पात्र लोगों तक पहुंचे इस के लिए उपयुक्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और हर व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगे।
लोगों की समस्याओं भीं सुनी
इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा उनके त्वरित निदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर एससी लोक निर्माण विभाग वीएम ठाकुर, अधिशासी अभियंता अंकज सूद, तहसीलदार दीक्षांत ठाकुर, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग अमित शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग बलबीत सिंह,एसडीओ जलशक्ति विभाग रन्जाक मोहम्मद,आरओ फॉरेस्ट सुमित शर्मा,मीडिया सलाहकार विनय ठाकुर, ठारू प्रधान सपना देवी, उप प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, पूर्व बीडीसी मीनाक्षी धीमान, अध्यक्ष युवा ब्लॉक कांग्रेस दिव्यांश कटोच, उपाध्यक्ष युवा ब्लॉक कांग्रेस राहुल शर्मा महिला मंडल प्रधान ललेटा सुलेखा, नवनीत शर्मा, सुशील शर्मा, अजय बबली, सुनील बलौरिया और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।