चंडीगढ़,28.11.26- आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने आगामी नगर निगम चुनाव 2026 की तैयारियों को तेज करते हुए आज अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में 8 वार्डों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। यह सूची आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह द्वारा जारी की गई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह भी मौजूद रहे ।
तीसरी सूची में घोषित उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:
1. वार्ड नंबर 9 – देशराज सनावर
2. वार्ड नंबर 10 – तरसेम मित्तल
3. वार्ड नंबर 11 – गुरनाज़ कौर बोपराई
4. वार्ड नंबर 12 – सुरिंदर शर्मा
5. वार्ड नंबर 15 – सतीश मचल
6. वार्ड नंबर 18 – विशाल गुप्ता
7. वार्ड नंबर 28 – गुरदेव यादव
8. वार्ड नंबर 33 – शादाब राठी
इस अवसर पर पार्टी प्रभारी जरनैल सिंह ने सभी घोषित उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी ने सभी उम्मीदवारों को उनकी मेहनत, समर्पण और जनता के बीच उनकी सक्रियता को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी उम्मीदवार पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता के बीच जाकर आम आदमी पार्टी की विचारधारा और जनहित की नीतियों को पहुंचाएंगे। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से एकजुट होकर चुनाव लड़ने और जनता का विश्वास जीतने की अपील की।
वहीं, आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने कहा कि पार्टी नगर निगम चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। चंडीगढ़ की जनता भाजपा के शासन में परेशानियों का सामना कर रही है और अब शहर में ईमानदार राजनीति, जवाबदेह प्रशासन और विकास की जरूरत है। आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और चुनाव में भी इन्हीं मुद्दों को प्राथमिकता देगी।
पार्टी नेतृत्व ने कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा और चंडीगढ़ में बदलाव की नई शुरुआत करने के लिए काम करेगा।