अपराधियों द्वारा रोहतक जिले के होटल में चार युवकों की खुलेआम गोली मारकर हत्या करने से प्रदेश में दहशत का माहौल है- बजरंग गर्ग
अपराधियों द्वारा 50 राउंड फायरिंग करके पुलिस चौकी के नजदीक चार हत्या करना सरकार की विफलता है- बजरंग गर्ग
हरियाणा में अपराधी जेलों में व विदेश में बैठकर अपना गैंग चला कर फिरौती मांग रहे हैं- बजरंग गर्ग
हरियाणा में हर रोज अपराधियों द्वारा फिरौती, हत्या, लूटपाट की वारदातें खुलेआम की जा रही हैं- बजरंग गर्ग
सरकार हरियाणा में अपराध व नशा रोकने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है- बजरंग गर्ग
सरकार को अपराध व नशे पर अंकुश लगाने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए- बजरंग गर्ग
हरियाणा में अपराधियों का पक्का इलाज सरकार को करना चाहिए- बजरंग गर्ग
हिसार, 27.11.26-- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने व्यापारियों से बातचीत करने के उपरांत कहा कि अपराधियों द्वारा रोहतक जिले के होटल में चार युवकों की खुलेआम गोली मारकर हत्या करने से प्रदेश में दहशत का माहौल है। अपराधियों द्वारा 50 राउंड फायरिंग करके पुलिस चौकी के नजदीक चार हत्या करना सरकार की विफलता है। हरियाणा में कानून व्यवस्था का दिवालिया पिट चुका है। प्रदेश में हर रोज चार-पांच हत्याऐं हो रही है। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में अपराधी जेलों में व विदेश में बैठकर अपना गैंग चला कर फिरौती मांग रहे हैं। हरियाणा में हर रोज अपराधियों द्वारा फिरौती, हत्या, लूटपाट की वारदातें खुलेआम की जा रही हैं। सरकार हरियाणा में अपराध व नशा रोकने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है। आज हरियाणा अपराध व नशे में अव्वल स्थान पर है। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में जाकर पंजाब से अपराध व नशा खत्म करने की बात कह रहे हैं जबकि हरियाणा में अपराध व नशा पंजाब से भी कहीं ज्यादा है। यहां तक कि हरियाणा में नशा खुलेआम बिक रहा है। श्री गर्ग ने कहा कि हरियाणा में बेहताशा बेरोजगारी है जिसके कारण युवा नशे व अपराध के दल-दल में धस्ते जा रहा है। सरकार को अपराध व नशे पर अंकुश लगाने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए। हरियाणा में अपराधियों का पक्का ईलाज सरकार को करना चाहिए। जो अपराधी फिरौती व लूटपाट करें उसका मौके पर ही पुलिस प्रशासन को चिरा लगाने की जरूरत है ताकि कोई भी अपराधी हरियाणा में अपराध करने की हिम्मत ही ना कर सके।