चंडीगढ़, 26.11.26-आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब वार्ड नंबर 12 से सुरेंद्र शर्मा ने भाजपा को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर दिल्ली के पूर्व विधायक एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिलेश त्रिपाठी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजय पाल सिंह,अनु छत्रथ, दीपा दुबे, देवक सोनी, सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता एवं वार्ड नंबर 12 के बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने सुरेंद्र शर्मा का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं, दिल्ली के पूर्व विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने सुरेंद्र शर्मा का पार्टी में स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना है।
इस अवसर पर विजय पाल सिंह ने सुरेंद्र शर्मा का आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि उनका पार्टी में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि चंडीगढ़ की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितकारी नीतियों और ईमानदार राजनीति से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने सुरेंद्र शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आने से वार्ड नंबर 12 में पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
पार्टी की उपाध्यक्ष दीपा दुबे एवं वरिष्ठ नेता अनु छत्रथ ने कहा कि सुरेंद्र शर्मा का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।उनके पार्टी में शामिल होने से वार्ड नंबर 12 में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। विशेष रूप से सेक्टर-15 के निवासियों की आवाज और अधिक मजबूत होगी। उनके जुड़ने से आम आदमी पार्टी का कुनबा और बड़ा हुआ है। हमें विश्वास है कि सभी मिलकर चंडीगढ़ में बदलाव की लड़ाई को और मजबूत करेंगे।