कार्तिक पूर्णिमा जैसे पावन पर्व हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं- बजरंग गर्ग
अग्रोहा धाम केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि वैश्य समाज की एकता, संस्कृति, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रमुख केंद्र है- बजरंग गर्ग
समाज को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी अपने संस्कारों और महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ना चाहिए- बजरंग गर्ग
हिसार, 24.11.26-- अग्रोहा धाम में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य भजन समारोह, छप्पन भोग एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग जी ने की। कार्यक्रम में भारी संख्या में धर्मप्रेमियों, समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्तिक पूर्णिमा जैसे पावन पर्व हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सद्भावना की भावना को बढ़ावा मिलता है। अग्रोहा धाम केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि वैश्य समाज की एकता, संस्कृति, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी अपने संस्कारों और महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ना चाहिए। समाज की एकजुटता और सहयोग से ही धार्मिक, सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को नई दिशा और मजबूती मिल सकती है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया तथा छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण किया। विशाल भंडारे में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
पूरा अग्रोहा धाम भक्तिमय वातावरण और धार्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया। ऐसे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धर्म, सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना रहता है।इस अवसर पर आशीष बंसल पुणे, अनुराग अग्रवाल नोएडा, विकास गर्ग बुडाना, अंकित गोयल फलोदी, विनय कंसल फरीदाबाद, अमित गोयल दिल्ली, कृष्ण अग्रवाल गुड़गांव, अजय बंसल उदयपुर, सुरेंद्र गोयल फिरोजाबाद, गौरव अग्रवाल मुंबई, मित्तल बटाला, रोहित अग्रवाल हैदराबाद, राजीव ऐरन यमुनानगर, सुनील गर्ग सिरसा, सतपाल गोयल भादरा, पंकज बंसल इंद्री, महेश अग्रवाल मथुरा, सिकंदर गर्ग पंजाब,अनंत अग्रवाल बरवाला,पवन गर्ग,आनंद गोयल, पवन गोयल, आशीष सिंगला संदीप कुमार हिसार आदि प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद रहे।