देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार वोट चोरी से बनी है- बजरंग गर्ग

कांग्रेस पार्टी द्वारा हरियाणा में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान 25 नवंबर तक चलेगा- बजरंग गर्ग

हरियाणा में एसआईआर के नाम पर 33 लाख 36 हजार वोट काटने का काम चुनाव आयोग कर रहा है- बजरंग गर्ग

भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र व संविधान की हत्या करने में लगी हुई है- बजरंग गर्ग

देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से हर वर्ग का नागरिक बेहद दुखी है- बजरंग गर्ग

सरकार की गलत नीतियों से किसान पीट रहा है और आढ़ती लूट रहा है- बजरंग गर्ग

हरियाणा में हर रोज अपराधियों द्वारा लूटपाट, हत्या, फिरौती की वारदातें करने से भय का माहौल है- बजरंग गर्ग

हरियाणा में अपराधी जेल में बैठकर व विदेशों में बैठे अपना गैंग चला कर खुले आम फिरौती मांग रहे हैं- बजरंग गर्ग

हिसार, 05.11.26-- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व वोट बचाओ देश बचाओ चौपाल के हांसी जिला प्रभारी बजरंग गर्ग ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस हांसी में कांग्रेस प्रतिनिधियों की मीटिंग लेने के उपरांत पत्रकार वार्ता में कहा कि देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार वोट चोरी से बनी है। जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा हरियाणा में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान 25 नवंबर तक चलेगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा हरियाणा में वोट चोर, गद्दी छोड़ का विशाल कार्यक्रम हर जिले स्तर पर किया गया था। दूसरे चरण में ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन किए गए जो ऐतिहासिक रहे। अब तीसरे चरण में वोट बचाओ देश बचाओ का कार्यक्रम गांव की चौपाल में किया जा रहा है।

श्री गर्ग ने कहा कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर वोट काटने का खेल खेल रही है। हरियाणा में एसआईआर के नाम पर 33 लाख 36 हजार वोट काटने का काम चुनाव आयोग कर रहा है। हरियाणा में लगभग 17 प्रतिशत वोट काटने का खेल खेला जा रहा है। इसी प्रकार हरियाणा में 5 अक्टूबर 2024 को चुनाव के दिन रात को चुनाव आयोग ने कहा था कि वोट 61.9 प्रतिशत पोल हुआ है और 7 अक्टूबर को रात 8 बजे 46 मिनट पर चुनाव आयोग कहता है कि वोट 61.9 प्रतिशत नहीं 67.9 प्रतिशत पोल हुई है। चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर 6 प्रतिशत वोट की चोरी करने का काम किया। हरियाणा में 13 लाख 65 हजार 777 वोट चोरी करके भाजपा की सरकार बनी है। बजरंग गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र व संविधान की हत्या करने में लगी हुई है। देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से हर वर्ग का नागरिक बेहद दुखी है। सरकार के खिलाफ किसान, कर्मचारी, मजदूर व हर वर्ग का नागरिक सड़कों पर आंदोलन कर रहा है। किसान अपनी धान व बाजरा बेचने के लिए मंडियों में धक्के खा रहा है जबकि बाजरा एमएसपी से 900 रुपए से लेकर 1200 रुपए प्रति क्विंटल कम में बिक रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल खरीद की घोषणा की थी मगर सरकार 2461 रुपए एमएसपी पर भी धान की सरकारी खरीद नहीं कर रही है। सरकार की गलत नीतियों से किसान पिट रहा है और आढ़ती लूट रहा है।

बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा अपराध व नशे में अव्वल स्थान पर है। हरियाणा में हर रोज अपराधियों द्वारा लूटपाट, हत्या, फिरौती की वारदातें की जा रही है। हरियाणा में अपराधी जेल में बैठकर व विदेशों में बैठे अपना गैंग चला कर खुले आम फिरौती मांग रहे हैं। हरियाणा में लगभग चार हत्या हर रोज हो रही है। हरियाणा के व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से भयभीत है। हरियाणा में भाजपा सरकार से जनता का मोह भग हो चुका है

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़, तेलु राम जांगड़ा, सुमन शर्मा, किरण मलिक, पवन गोयल, मनोज राठी, रामनिवास पांचाल, गायत्री देवी, साक्षी चौधरी, कमलेश रंगा, सुरेश कमांडो, कपूर सिंह पूनिया, राजपाल सिंघवा, अशोक मलिक, दिलबाग सिंह ढांडा, कृष्ण सौरखी, सत्यवान मलिक,गौरव सैनी, मुकेश कासनिया, निरंजन गोयल आदि कांग्रेस के नेताओं ने अपने विचार रखें।