इनेलो पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए दस-दस बूथों पर नियुक्त करेगी एक जोन अध्यक्ष
October 31, 2026 03:52 PM
चंडीगढ़, 31 अक्टूबर। इंडियन नेशनल लोकदल ने पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में फैसला लिया गया कि पार्टी दस-दस बूथों पर एक जोन अध्यक्ष नियुक्त करेगी। इसके लिए प्रदेश के सभी 23 जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी करवाकर जोन प्रधानों का चयन करेंगे।चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो का उद्देश्य संगठन को केवल कागजों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि प्रत्येक गांव, बूथ और घर तक जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधारा एवं जनहित की आवाज पहुंचाना है। बूथ स्तर पर मजबूत संगठन तैयार करके कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।जोन अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पार्टी द्वारा नियुक्त प्रभारियों में सिरसा, फतेहाबाद और हिसार की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. सम्पत सिंह को सौंपी गई है। जींद, कैथल और सोनीपत के लिए प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, अम्बाला, यमुनानगर, पंचकूला और करनाल के लिए पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी, भिवानी और चरखी दादरी के लिए पूर्व विधायक एवं पीएसी अध्यक्ष वासूदेव शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल की जिम्मेदारी विधायक आदित्य देवीलाल, रोहतक और झज्जर की राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, पानीपत और कुरुक्षेत्र की पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर तथा रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी पूर्व विधायक रणबीर सिंह मंदोला को सौंपी गई है।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook