हिसार, 20.10.26-- श्री रामलीला कमेटी कटला द्वारा दशहरा का पर्व पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर बजरंग गर्ग ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व को हर्षोल्लास के साथ देशभर में जा रहा है। बजरंग गर्ग ने कहा कि दशहरा पर्व हमें सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि अपने अंदर की बुराइयों, अहंकार, अन्याय और नकारात्मक सोच को समाप्त करने का प्रतीक है। हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में भाईचारे, प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।