नवरात्रों का पर्व भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है- बजरंग गर्ग

मां दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, साहस, सदाचार और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देती है- बजरंग गर्ग

हिसार, 20.10.26-- प्रयाग गिरि शिवालय मंदिर ट्रस्ट की ओर से नवरात्रों के पावन अवसर पर भजन समारोह एवं भंडारे का आयोजन संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और माता रानी के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। भजन समारोह के दौरान मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया गया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में माता रानी के भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्तों ने मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए धार्मिक वातावरण को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया। नवरात्रों के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग ने कहा कि नवरात्रों का पर्व भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। मां दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, साहस, सदाचार और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देती है। धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना मजबूत होती है। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बजरंग गर्ग ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा, जरूरतमंद लोगों की सहायता और मानवता की सेवा करना भी है। भंडारे जैसे आयोजन सेवा, समर्पण और समानता का संदेश देते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाजहित के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें और आपसी भाईचारे को मजबूत करें। कार्यक्रम का समापन माता रानी के जयकारों और श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ हुआ।

इस अवसर पर नारायण दास बंसल, कैलाश चौधरी, सुरेंद्र सिंगला, ओमप्रकाश असीजा, रमेश लोहिया, प्रवीण जैन, कृष्ण बंसल, सत्येंद्र गोयल, जगत नारायण, रमेश पटवारी, सतपाल असीजा, कृष्णा लाल बगड़ी, मनीष चावला, सुनील शर्मा दीपक कुमार आदि भक्त भारी संख्या में मौजूद रहे।