चण्डीगढ़, 13.10.26- : अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करने हेतु श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन चंडीगढ़, चंडीगढ़ व्यापार मंडल एवं नेशनल इंटीग्रेटेड फॉर्म ऑफ़ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्टस, निफा, चंडीगढ़ के सहयोग से पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर गुलाबचंद कटारिया के जन्म दिवस के अवसर पर मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान जागरूकता शिविर लगाये गये।
रक्तदान शिविरों का उद्घाटन नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के चेयरमेन सुनील सिंघी द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले और एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वंय को रक्तदान के लिए तैयार रखे। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को इसलिए भी रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए रक्तदान को एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व बताया और उनका हौसला बढ़ाया।
निफा चंडीगढ़ एवं श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के अध्यक्ष डीबी जैन, चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान संजीव चड्डा, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के प्रधान अमित जैन ने बताया कि आजकल लगभग सभी अस्पतालों में रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है और रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। रक्तदान शिविरों में 270 युवाओं ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के दीपक शर्मा, लक्ष्मण सिंह रावत, गुलशन कुमार, शिवांजलि, दिव्या गुप्ता, एच एल सिंगला, राजेंद्र कौशल, सतगुरु प्रसाद, मुकेश बंसल, चरणजीत सिंह और एन के सिंगला, चंडीगढ़ व्यापार मंडल से चिरंजीव सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह एवं बेज देकर पर प्रोत्साहित किया गया।