जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 18 से 21 अक्तूबर तक पांगी प्रवास पर रहेंगे
October 13, 2026 02:55 PM
चंबा, 13 अक्तूबर-राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 18 से 21 अक्टूबर तक जनजातीय क्षेत्र पांगी के प्रवास पर रहेंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने उनके प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 18 अक्तूबर को जनजातीय विकास मंत्री पूर्वाह्न 11:00 बजे पुर्थी पहुंचेंगे और लोगों की जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात वह अपराह्न 12:45 बजे सेचू में जनसमस्याएं सुनेंगे तथा अपराह्न 4:00 बजे किलाड़ पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह किलाड़ में रहेगा।
प्रवास कार्यक्रम के तहत 19 अक्तूबर को जनजातीय विकास मंत्री पूर्वाह्न 11:00 बजे किलाड़ में आयोजित होने वाले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत अपराह्न 2:30 बजे किलाड़ में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा वन अधिकार अधिनियम, 2006 पर समीक्षा बैठक करेंगे। उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह किलाड़ में रहेगा।
उन्होंने बताया कि 20 अक्तूबर को जनजातीय विकास मंत्री पूर्वाह्न 11:00 बजे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय धरवास का निरीक्षण करेंगे तथा वहां आयोजित होने वाले किसान मेले की अध्यक्षता करेंगे। इसके पश्चात वह अपराह्न 6:00 बजे शौर पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव वन विश्राम गृह शौर में रहेगा।
21 अक्तूबर को जगत सिंह नेगी पूर्वाह्न 9:00 बजे शौर से कुल्लू के लिए प्रस्थान करेंगे।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook