चण्डीगढ़, 03.08.26- : दिलदार ग्रुप द्वारा चंडीगढ़ में तीज का पर्व बड़े उत्साह, उमंग और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पंजाबी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सावन की मस्ती और तीज की रौनक से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को उनके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुति के आधार पर सम्मानित किया गया जिनमें अमृत चीमा को ग्लैमरस क्वीन, प्रभदीप कौर को सावन क्वीन, अंजू ढींगरा को तीज क्वीन व
दीप बराड़ को ब्यूटीफुल फैशन आइकॉन चुना गया।

आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करते हैं, बल्कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का भी अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम का समापन पारंपरिक व्यंजनों, संगीत और सामूहिक फोटो सेशन के साथ हुआ।