अपराधियों के द्वारा सुरेंद्र जांगड़ा बिल्डर से 2 करोड रुपए की फिरौती मांगने से प्रदेश के व्यापारियों में भारी रोष है- बजरंग गर्ग

हरियाणा में हर रोज व्यापारी व उद्योगपतियों से लूटपाट, फिरौती व हत्या की वारदात हो रही है- बजरंग गर्ग

हरियाणा का व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता भय के साय में जी रहा है- बजरंग गर्ग

अपराधी जेल व विदेशों में बैठकर अपना गैंग चला कर खुलेआम फिरौती मांग रहे हैं- बजरंग गर्ग

सरकार को अपराधियों के पक्का चीरा लगाने के आदेश पुलिस प्रशासन को देना चाहिए- बजरंग गर्ग

सरकार को व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता की सुरक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने की जरूरत है- बजरंग गर्ग

हिसार, 31.07.26-- व्यापारी प्रतिनिधियों की मीटिंग हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था पर चिंता प्रकट की। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा की अपराधियों के द्वारा सुरेंद्र जांगड़ा बिल्डर से 2 करोड रुपए की फिरौती मांगने से प्रदेश के व्यापारियों में भारी रोष है। इससे पहले 14 जुलाई को हिसार में क्लॉथ मार्केट में कपड़ा व्यापारी सुभाष कांठपाल से 5 करोड रुपए की फिरौती मांगी गई अभी तक 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाले अपराधी पकड़े नहीं गए थे ऊपर से 2 करोड की फिरौती मांगने से व्यापारी भयभीत है। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा अपराध का अड्डा बना हुआ है।हरियाणा में हर रोज 4 हत्याएं हो रही हैं। हरियाणा में हर रोज व्यापारी व उद्योगपतियों से लूटपाट, फिरौती व हत्या की वारदातें हो रही है। हरियाणा का व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता भय के साय में जी रहा है। अपराधी जेल में व विदेश में बैठकर अपना गैंग चला कर खुलेआम फिरौती मांग रहे हैं और धड़ल्ले से कहते हैं कि गोली हमने चलाई है और हमने ही फिरौती मांगी है। फिरौती ना देने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को अपराधियों के पक्का चीरा लगाने के आदेश पुलिस प्रशासन को देना चाहिए। जैसी करनी वैसी भरनी अपराधी अगर पटाका बजाता है तो उसका भी मौके पर पटाका पुलिस प्रशासन को बजाना चाहिए। अगर हरियाणा में अपराधियों के पटाके बजेंगे तो प्रदेश में अपने आप अपराध पर अंकुश लग जाएगा। सरकार को व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता की सुरक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने की जरूरत है। तभी हरियाणा में व्यापारी व उद्योगपति भय मुक्त होकर अपना व्यापार कर सकेंगे।इस अवसर पर अनाज मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, हिसार अनाज मंडी प्रधान मांगेराम रालवासिया, उप प्रधान बजरंग असरावां, पवन गुप्ता, अनिल जैन, पवन बंसल,निरंजन गर्ग, राजेंद्र बंसल, निरंजन गोयल, भीम बबेजा राहुल गर्ग आदि व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।