HISSAR,28.07.26- वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में अग्रोहा धाम के विकास व गुरु पूर्णिमा की तैयारी पर विचार किया गया।
अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि अग्रोहा धाम में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर छप्पन भोग, सवामणि व भंडारे का कार्यक्रम आयोजित होगा। अग्रोहा धाम में जनता के सहयोग से करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य चल रहा है। अग्रोहा धाम में 280 कमरों का सौंदर्यीकरण करवाया गया है और 100 कमरों में नई एसी लगवाएं गए हैं। देश के कौने-कौने से आने वाले यात्रियों के लिए ठहरने व खान की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। यहां तक की अग्रोहा धाम में सभी देवी-देवताओं के भव्य मंदिर बने हुए हैं।
अग्रोहा धाम में माता लक्ष्मी जी व महाराजा अग्रसेन जी का मंदिर के अलावा बाबा हनुमान जी की 90 फुट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केंद्र है। इतना ही नहीं 400 मीटर गुफा में स्थित मां वैष्णो देवी जी, बाबा अमरनाथ जी का बर्फानी मंदिर, भैरव बाबा जी के मंदिर में हर रोज हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। अग्रोहा धाम में साथ देश की जनता की आस्था जुडी हुई है। अग्रोहा धाम में जो भी भक्त दर्शन के लिए आते हैं उनके परिवार पर विशेष कृपा मां लक्ष्मी जी की बनी रहती है। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने आए हुए प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पवन गर्ग, अनंत अग्रवाल, महेश अग्रवाल, ऋषि राज गर्ग, आनंद गोयल, रवि सिंगला, निरंजन गोयल, आशीष सिंगला हिसार, बृज किशोर गोयल अयोध्या, पारुल अग्रवाल जयपुर, चंद्र प्रकाश अग्रवाल पाली, सुबोध जैन भरतपुर, अंकित गोयल अजमेर, हरीश सिंगला मंडी गोबिंदगढ़, नवनीत गोयल मेघालय, मनोज अग्रवाल रामपुर, जगन मित्तल सहारनपुर, मुकेश गोयल बेंगलुरु आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।