चंडीगढ़, 18 जुलाई। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, पूर्व विधायक नैना चौटाला, वरिष्ठ नेता राजेंद्र लितानी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी डॉ किरण पुनिया, महिला प्रदेशाध्यक्ष रजनी दहिया मालिक व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 54 महिला पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। महिला प्रदेश महासचिव के पद पर ललिता सुहाग, सीमा बदोवाल, डॉ नफिशा, मुकेश डूमरखां, मीनाक्षी उझा, शारदा सिहाग, दर्शना लाठर और रेखा मान को नियुक्त किया हैं। नैना गोदारा, शिल्पा अरोड़ा, सरोज, सुनीता, सुदेश पूनिया, कविता और बिरमती को महिला प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। भावना रावत, बिमला रानी, शकुंतला, अंग्रेजो, इकलेश, केलो देवी, रामरती और मीना सैनी महिला प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य होंगी। जेजेपी ने नूंह में सपना देड़वाल और करनाल में पुष्पा रानी को महिला जिला अध्यक्ष बनाया हैं।
इनके अलावा जेजेपी महिला हलका अध्यक्ष के पद पर अंबाला सिटी में चंचल रानी, अंबाला कैंट में शशि शेखावत, मुलाना में पूनम रानी, नारायणगढ़ में शबनम रानी, बड़खल में चवनदीप कौर, फतेहाबाद में सुनीता राहड़, रतिया में संतोष और टोहाना में सोना देवी को नियुक्त किया हैं। इसी तरह हिसार में सुजुकी सूरी, आदमपुर में सुमन देवी, बरवाला में उर्मिला लांबा, नलवा में इंदु नैन, उकलाना में सत्तो देवी, उचाना में प्रमिला बडोदा, करनाल में करनजीत कौर, असंध में मनदीप कौर और घरौंडा में सरला को महिला हलका अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई हैं। वहीं थानेसर में रेणू, लाडवा में रीटा कश्यप, पिहोवा में मनजीत कौर, शाहाबाद में सुदेश रानी, नूंह में सुमित्रा, फिरोजपुर झिरका में अंजू बाला, पुन्हाना में बलवंती, सिरसा में अमरजीत पन्नू, रानियां में पूजा महला, ऐलनाबाद में सुनीता रानी, कालांवाली में जसवीर कौर और डबवाली में शकीला बिश्नोई जेजेपी की महिला हलका अध्यक्ष होंगी।