30 मई को तृतीय चरण के अंतर्गत 85 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

चंबा, 29 मई -उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 30 मई को तृतीय चरण के अंतर्गत ज़िला की 85 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।
मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि तीसरे चरण के अंतर्गत विकास खंड चम्बा की 15, तीसा की 16, मैहला की 17, सलूणी की 14 और भटियात की 23 पंचायतें शामिल हैं।
विकास खण्ड चम्बा के तहत इन ग्राम पंचायतों में होगा मतदान
पधर साहो, सरोल, उदयपुर, दुलाहर, मसरूंड, कुरैणा, जडेरा, सुंगल, चनेड़, पन्जोह, भनोता, साच, पुखरी, रूपणी व राजपुरा
विकास खण्ड तीसा
थनेईकोठी, तीसा-2, गड़फरी, करेरी, बन्नतर, कुठेड़बुदोड़ा, पधर, जुनास, गुवाड़ी, शिरी, डोंरी, जुंगरा, नेरा, देहरोग, कल्हेल व चोली
विकास खण्ड मैहला
मैहलोह, घलूण, कुम्हारका, जांघी, गागला, मंगला, कुपाहड़ा, भड़ियाँ, मैहला, गुराड़, दाड़वीं, लोथल, ब्रेही, लेच, राड़ी, गाण व कुनेड़
विकास खण्ड सलूणी
पंजेई, डांड, कंधवारा, द्रेकड़ी, लिग्गा, भलेई, खरोठी, सालवां, मांझली, सुंडला, कंगेड़, संघणी, सूरी व ब्रंगाल
विकास खण्ड भटियात
छलाडा, ककरोटी, सिहुन्ता, कामला, समोट, टिक्करी, बनेट, धरुं, बिन्ना, साडल, तुरकड़ा, परछोड़, अवांह, कुड्डी, घटासनी, ककीरा कस्बा, चलामा, ककीरा जरेई, बैली, उधराल, नगाली, देवीदेहरा व बगढार ग्राम पंचायतों में वोट डाले जाएंगे।
उपायुक्त ने समस्त मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है ।
====================================
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्बा, हिमाचल प्रदेश
दिनांक 29.05.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्बा द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) लचोड़ी, जिला चम्बा में नालसा योजना “मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों एवं बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों को विधिक सेवाएं योजना, 2024” के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को मानसिक स्वास्थ्य, बौद्धिक दिव्यांगता तथा ऐसे व्यक्तियों को उपलब्ध कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान करना था।
इस अवसर पर श्री नवीन सिंह ठाकुर, सहायक विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता (Assistant Legal Aid Defense Counsel), चम्बा ने प्रतिभागियों को नालसा योजना 2024, मानसिक रूप से बीमार एवं बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता, तथा मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ. अरुण कुमार, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, पीएचसी ब्रांगल, ब्लॉक किहार ने भी विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक बीमारियों की पहचान, उपचार, परामर्श एवं समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने तथा समय पर चिकित्सा सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्बा द्वारा सभी प्रतिभागियों से समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।