जिला ऊना के 6 शहरी निकायों में चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, नतीजे घोषित
ऊना, 17 मई। जिला ऊना में 6 शहरी निकायों की चुनावी प्रक्रिया रविवार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। रविवार को सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक कुल 48 वार्डों के लिए मतदान हुआ, उसके उपरांत संबंधित निकाय कार्यालयों में मतगणना की गई। इसके साथ ही चुनावों के नतीजे भी घोषित कर दिए गए। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने दी।
*ये रहे शहरी निकायों के परिणाम
*नगर पंचायत गगरेट के नतीजे
नगर पंचायत गगरेट में वार्ड 1 में 294 मत डाले गए, जिनमें विकास कालिया को 210 और तरसेम लाल को 82 मत डले, जबकि 2 ने नोटा को चुना। वार्ड 1 से विकास कालिया 128 मतों से विजयी रहे। वार्ड 2 में कुल 240 वोट डाले गए, जिनमें विकास शर्मा को 146 और नरिन्दर सिंह को 94 वोट डले। वार्ड 2 से विकास शर्मा 52 मतों से विजयी घोषित हुए। वार्ड 3 में कुल 349 मत डाले गए जिनमें सरोज कुमारी को सर्वाधिक 122 मत पड़े, तृपता देवी को 114, नैंसी ठाकुर को 94 और रंजना ठाकुर को 15 मत डले, जबकि 4 ने नोटा को चुना। वार्ड 3 से सरोज कुमारी 8 वोटों से विजय घोषित हुई। वार्ड 4 में कुल 422 मत डाले गए, जिनमें बबिता को 1873, भावना देवी को 140 और राज कुमारी को 94 मत डाले गए, जबकि 5 ने नोटा का बटन दबाया। वार्ड 4 से बबिता कुमारी 43 मतों से विजयी घोषित हुई। वार्ड 5 में कुल 247 मत डाले गए जिसमें मंगत राम को 127 मत पड़े, जबकि बलराम को 66 और राजिन्द्र कुमार को 49 मत पडे़ तथा 5 ने नोटा को चुना। वार्ड 5 से मंगत राम 61 मतों से विजय रहे। वार्ड 6 में कुल 305 मत डाले गए जिसमें जनक राज को 162 मत पड़ें, जबकि उमेश कुमार को 143 मत पडे़। वार्ड 6 से जनक राज 19 मतों से विजय रहे। वार्ड 7 में कुल 197 मत डाले गए जिसमें मंजू ठाकुर को 103 और अनीता कुमारी को 92 मत पडे़ तथा 2 ने नोटा दबाया। वार्ड 7 से मंजू वाला 11 मतों से विजय घोषित हुई।
*नगर पंचायत अंब के नतीजे
नगर पंचायत अंब के वार्ड 1 पोलियां जस्वालां में कुल 347 मत डाले गए जिनमें शकुंतला को 171 और शोभा रानी को 175 मत पड़े, जबकि 1 ने नोटा को चुना। वार्ड 1 से शोभा रानी 4 मतों से विजय रही। वार्ड 2 अंब-1 में कुल 538 वोट डाले गए जिनमें अनुसुया रानी और सरबजीत सिंह को 268-268 बराबर मत पडे, जबकि दो ने नोटा को चुना। इस कारण वार्ड 3 अंब-2 में पर्ची के माध्यम से अनुसुया रानी को विजयी घोषित किया गया। वार्ड 4 हीरा नगर-1 में कुल 435 मत पड़े, जिनमें राधा रानी को 274 और आशा देवी को 152 मत पडे़, जबकि 9 ने नोटा का बटन दबाया। वार्ड 4 हीरा नगर -1 से राधा रानी 122 वोटों से विजय रही। वार्ड 5 हीरा नगर-2 में कुल 405 मत डाले गए, जिनमें प्रवीन कुमारी को 203, सपना रानी को 151, सारिका आनंद को 31 और एकता राणा को 13 मत पडे़, जबकि 7 ने नोटा को चुना। वार्ड 5 हीरा नगर-2 से प्रवीन कुमारी ने 52 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड 6 आदर्श नगर में कुल 728 वोट डाले गए, जिनमें रतन चंद को 511 और केवल सिंह को 212 मत पड़े, जबकि 5 ने नोटा को चुना। वार्ड 6 आदर्श नगर में रतन चंद ने 299 मतों से विजय रहे। वार्ड 7 प्रताप नगर - 1 में कुल 568 वोट डाले गए, जिनमें अंजना देवी को 298 और राजेश कुमारी को 265 वोट डले, जबकि 5 ने नोटा का बटन दबाया। वार्ड 7 प्रताप नगर - 1 से अंजना देवी 33 मतों से विजय रहीं। वार्ड 8 प्रताप नगर-2 में कुल 411 मत डाले गए, जिनमें मेला राम को 233, विजय कुमार शर्मा को 92 और कंचन को 84 वोट डले, जबकि 2 ने नोटा को चुना। वार्ड 8 प्रताप नगर-2 में मेला राम 141 वोटों से विजयी रहे। इसके अलावा वार्ड 9 प्रताप नगर-3 में कुल 555 वोट डाले गए, जिनमें सुरेश को 220, संदीप को 152, दीप कुमार को 144 तथा प्रदीप कुमार को 35 वोट डले, जबकि 4 ने नोटा को चुनना बेहतर समझा। वार्ड 9 प्रताप नगर-3 से सुरेश 68 वोटों से विजय घोषित हुए।

*नगर परिषद संतोषगढ़ के नतीजे
नगर परिषद संतोषगढ़ वार्ड 1 में कुल 634 मत डाले गए जिनमें अंजु वाला को सर्वाधिक 363 मत पड़े और वीना को 266, जबकि 5 ने नोटा का चुना। वार्ड 1 से अंजु वाला 97 वोटों से विजय घोषित हुई। वार्ड 2 में कुल 697 वोट डाले गए जिनमें संदीप कुमार को 383, ज्योति को 297 तथा 17 ने नोटा को चुना। वार्ड 2 से संदीप कुमार 86 मतों से विजयी रहे। वार्ड 3 में कुल 640 वोट डाले गए, जिनमें चरणजीत कौर को 370, हरप्रीत कौर को 262 मत डले, जबकि 8 ने नोटा का बटन दबाया। वार्ड 3 से चरणजीत कौर 108 वोटों से विजयी घोषित हुई। वार्ड 4 में कुल 590 मत डाले गए, जिनमें इकवाल सिंह को 309, मंजु को 259 और वीरेंद्र मोहन प्रभाकर को 22 वोट पड़े। वार्ड 4 से इकवाल सिंह ने 50 मतों से जीत हासिल की। वार्ड 5 में कुल 721 मत डाले गए जिनमें रविकांत को 513 और वुध राम को 202 वोट डले, जबकि 6 ने नोटा को चुना। वार्ड 5 से रविकांत 311 मतों से विजयी रहे। वार्ड 6 में कुल 377 वोट डाले गए, जिनमें कुसुम लता को 267 मत और पूनम को 109 मत पड़े, जबकि 1 ने नोटा को चुना। वार्ड 6 से कुसुम लता 158 मतों से विजयी रहीं। वार्ड 7 में कुल 695 मत डाले गए, जिनमें ज्योति देवी को 364 और रूचिका को 327 मत डले, जबकि 4 ने नोटा को चुनना बेहतर विकल्प समझा। वार्ड 7 में ज्योति देवी 37 वोटों से विजयी घोषित हुईं। वार्ड 8 में कुल 662 मत डाले गए जिनमें समीर गौतम को 430 और भजन सिंह को 227 मत पड़े, जबकि 5 ने नोटा को चुना। वार्ड 8 में समीर गौतम 203 वोटों से विजयी रहे। इसके अतिरिक्त वार्ड 9 में कुल 631 मत डाले गए जिनमें अंजना चब्बा को 433 और ऊषा देवी को 196 वोट पड़े, जबकि 2 ने नोटा को चुना। वार्ड 9 से अंजना चब्बा 237 मतों से विजयी रहीं।

*नगर पंचायत दौलतपुर चौक के परिणाम
नगर पंचायत दौलतपुर चौक के वार्ड 1 में कुल 457 मत डाले गए, जिनमें 351 मत रजनीश कुमार, 101 मत सुनील को और 5 मत नोटा को डाले गए। वार्ड 1 में रजनीश कुमार ने 250 वोटों के फांसले से जीत हासिल की। वार्ड 2 में कुल 515 वोट डाले गए, जिनमें अरूणा कुमारी को सर्वाधिक 303 मत, बबीता देवी को 207 मत मिले, जबकि 5 ने नोटा को चुनना अच्छा समझा। वार्ड 2 से अरूणा कुमारी ने 96 मतो से जीत दर्ज की। वार्ड 3 में कुल 210 वोट डाले गए, जिनमें श्वेता को सर्वाधिक 129 मत पडे़, वहीं शकुंतला देवी को 54 और वीना कुमारी को 24 मिले, जबकि 3 मत नोटा को पडे़। वार्ड 3 से श्वेता ने 54 मतों से विजयी घोषित हुईं। वार्ड 4 में कुल 296 मत डाले गए, जिनमें योग राज को सर्वाधिक 190 मत मिले, जबकि कैलाश कुमार को 104 और नोटा को 2 मत पड़े। वार्ड 4 से योगराज 86 वोटों से विजयी रहे। वार्ड 5 में कुल 236 वोट डले, जिनमें राकेश कुमार को 134 मत मिले, जबकि विजय कुमार को 82, शिव कुमार 16 तथा नोटा को 4 मत पड़े। वार्ड 5 से राकेश कुमार 52 वोटों से विजयी रहे। वार्ड 6 में कुल 368 मत डाले गए, जिनमें 306 मत निर्मला देवी को और 59 मत सुमन कुमारी को मिले, जबकि 3 ने नोटा को चुनना अच्छा समझा। वार्ड 6 से निर्मला देवी 247 मतों से विजयी रहीं। इसके अलावा वार्ड 7 में कुल 272 मत पड़े, जिनमें रेनू राणी को सर्वाधिक 106 मत पडे़, जबकि को किरण सुर्यल 105, रेखा कुमारी को 60 तथा 1 ने नोटा को चुना। वार्ड 7 से रेनू राणी विजयी घोषित हुई।

*नगर पंचायत टाहलीवाल के नतीजे
नगर पंचायत टाहलीवाल के वार्ड 1 में कुल 250 वोट डाले गए, जिनमें संजीव कुमार को सर्वाधिक 152 मत पडे़, जबकि बलवंत सिंह को 96 मत मिले, तथा 2 ने नोटा का बटन दबाया। वार्ड 1 में संजीव कुमार 56 वोटों से विजयी रहे। वार्ड 2 में कुल 358 वोट पोल हुए, जिनमें निरंजना कुमारी को सर्वाधिक 212 मत मिले, जबकि राज कुमार को 144 मत मिले और 2 ने नोटा का बटन दबाया। वार्ड 2 में निरंजना कुमारी 68 मतों से विजयी रहीं। वार्ड 3 में कुल 401 मत डाले गए, जिनमें 223 मत डिंपल और 175 बलबीर कौर को मिले, जबकि 3 ने नोटा को चुना। वार्ड 3 से डिंपल 48 मतों से विजयी रहीं। वार्ड 4 में कुल 351 वोट डाले गए, जिनमें राज कुमार को सर्वाधिक मत 180 मत पड़े और हरदियाल सिंह को 167 मत पड़े जबकि 1 ने नोटा को चुना। वार्ड 4 से राज कुमार ने 13 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड 5 में कुल 394 वोट डाले गए, जिनमें नीलम कुमारी को सर्वाधिक 176 मत पड़े, राज कुमारी को 90, ऊषा देवी को 71 और अंजू वाला को 56 मत पड़े, जबकि 1 ने नोटा को चुना। वार्ड 5 से नीलम कुमारी ने 86 वोटों से जीत हासिल की। वार्ड 6 में कुल 412 वोट डाले गए, जिनमें सर्वाधिक मत अजय कुमार को 222, तेजा राम को 186 मत मिले, जबकि 4 ने नोटा को चुना। वार्ड 6 से अजय कुमार 36 वोटों से जीते। इसके अलावा वार्ड 7 में कुल 275 वोट डाले गए, जिनमें सर्वाधिक 134 मत सुनीता को मिले और 140 मत अनु देवी को मिले, जबकि 1 मत नोटा को पड़ा। वार्ड 7 में सुनीता ने 6 वोटों के आंकडे़ से जीत हासिल की।
*नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के परिणाम
नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के वार्ड 1 में कुल 291 मत डाले गए, जिनमें सर्वाधिक 156 वोट मनजीत सिंह को मिले, जबकि 134 मत गुरूदेव सिंह और 1 मत नोटा को पड़ा। वार्ड 1 में मनजीत सिंह ने 22 मतों से जीत हासिल की।

वार्ड 2 में कुल 506 डाले गए, जिनमें सर्वाधिक 293 वोट मीना कुमारी को पडे़ जबकि वीना को 209 तथा नोटा को 4 मत पडे़। वार्ड 2 में मीना कुमारी 84 मतों से विजयी घोषित हुई। वार्ड 3 में कुल 458 मत डाले गए, जिनमें सर्वाधिक 248 मत बबिता देवी को पड़े, जबकि सुनीता कुमारी को 209 और 1 मत नोटा को पड़ा। वार्ड 3 से बबिता कुमारी 39 वोटों के आंकडे़ से विजयी रहीं। वार्ड 4 में कुल 501 मत डाले गए, जिनमें सर्वाधिक 220 मत सोमेश्वर कुमार को मिले, जबकि वरिन्द्र कुमार को 175, विवेक कुमार को 95, कर्ण को 10 तथा नोटा को 1 मत पड़ा। वार्ड 4 में सोमेश्वर कुमार ने 45 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड 5 में कुल 706 मत पड़े, जिनमें सर्वाधिक 424 मत राजिन्द्र कौर को मिले, जबकि हरभजन कौर को 189, सुरेंद्र सिंह को 88 तथा नोटा को 5 मत पड़े। वार्ड 5 में राजिन्द्र कौर 235 वोटों के मारजन से विजयी रहीं। वार्ड 6 में कुल 643 वोट डाले गए, जिनमें सर्वाधिक 350 मत सरोज देवी को मिले, जबकि शाम रानी को 250, रचना देवी को 39 तािा नोटा को 4 मत पड़े। वार्ड 6 में सरोज देवी 100 मतों से विजयी रही। वार्ड 7 में कुल 491 मत पड़े, जिनमें सर्वाधिक 341 मत नीना कुमारी को पड़े, जबकि ज्योति शर्मा को 150 मत पड़े। वार्ड 7 में नीना कुमारी 191 वोटों से विजयी रही। वार्ड 8 में कुल 594 वोट डाले गए, जिनमें सर्वाधिक 235 मत अंजु वाला को मिले, जबकि हुसन लाल को 223, रामपाल को 133 तथा नोटा को 3 मत पड़े। वार्ड 8 में अंजू वाला 12 वोटों से विजयी रही। इसके अतिरिक्त वार्ड 9 में कुल 730 वोट डाले गए, जिनमें सर्वाधिक 379 मत बबिता को मिल, जबकि किरण को 346 तथा नोटा को 5 मत पड़े। वार्ड 9 में बबिता 33 मतों से विजयी रहीं।

==========================================

ऊना जिला के शहरी निकायों में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ मतदान, 77 फीसदी रहा मतदान
ऊना, 17 मई। ऊना जिला के छह शहरी निकायों में रविवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कुल 28,292 मतदाताओं में से 21,813 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा औसत मतदान 77 प्रतिशत रहा। इनमें 11,244 महिलाओं और 10,568 पुरुषों जबकि 1 थर्ड जेंडर के मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं सहित सभी वर्गों में लोकतंत्र के पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना जतिन लाल ने बताया कि जिला के छः शहरी निकायों में से सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशतता 84.14 नगर पंचायत टाहलीवाल में रहीं। यहां 7 वार्डों में कुल 2,441 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें 1,171 पुरुष और 1,270 महिला मतदाता शामिल रहे।
वहीं नगर पंचायत अंब के 9 वार्डों में कुल 4,398 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें 2,183 पुरुष और 2,214 महिला मतदाता तथा 1 थर्ड जेंडर शामिल है। यहां कुल मतदान 78.89 प्रतिशत रहा।
इसी तरह नगर पंचायत गगरेट के 7 वार्डाें में कुल 2,054 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें 1,009 पुरुष और 1,045 महिला मतदाता शामिल है। यहां कुल मतदान 76.64 प्रतिशत रहा।
नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के 9 वार्डों में कुल 4,919 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें 2,435 पुरुष और 2,484 महिला मतदाता शामिल है। यहां कुल मतदान 77.35 प्रतिशत रहा।
नगर पंचायत दौलतपुर चौक के 7 वार्डों में कुल 2,354 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें 1,112 पुरुष और 1,242 महिला मतदाता शामिल है। यहां कुल मतदान 77.23 प्रतिशत रहा।
इसके अलावा नगर परिषद संतोषगढ़ के 9 वार्डों में कुल 5,647 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें 2,658 पुरुष और 2,989 महिला मतदाता शामिल रहीं। इसमें मतदान 72.71 प्रतिशत रहा।
उपायुक्त ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, छाया, बैठने तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी सहायता प्रबंध किए गए थे।
इस दौरान युवा मतदाताओं में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और भागीदारी का उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला। पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं ने मतदान को अपना अधिकार और जिम्मेदारी बताते हुए दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। वहीं बुजुर्ग मतदाताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
डीसी ने बताया कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है तथा लोगों की सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करती है।