सोलन-दिनांक 14.05.2026

नगर निगम सोलन के लिए कुल 34147 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग - मनमोहन शर्मा
17274 पुरुष, 16872 महिला तथा एक अन्य मतदाता
वार्ड नम्बर 6, वार्ड नम्बर 10 तथा वार्ड नम्बर 12 में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक
06 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित


शहरी निकाय-2026 के अंतर्गत 17 मई, 2026 को होने वाले निर्वाचन में नगर निगम सोलन के सभी वार्डों में कुल 34147 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
कुल मतदाताओं में से 17274 पुरुष, 16872 महिला तथा एक अन्य मतदाता हैं।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर निगम सोलन में मतदान के लिए कुल 36 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक आयोजित होगा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-1 देहूंघाट वार्ड में कुल 2283 मतदाता हैं। इनमें 1153 पुरुष व 1130 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-1 देहूंघाट वार्ड में मतदान के लिए दो मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय देहूंघाट में कुल 959 तथा ज़िला रोज़गार कार्यालय देहूंघाट में 1324 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 रेलवे स्टेशन वार्ड में कुल 2999 मतदाता हैं। इनमें 1513 पुरुष व 1486 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 रेलवे स्टेशन वार्ड में मतदान के लिए दो मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। ज़िला परिषद भवन सपरुन में कुल 1383 तथा नया बस अड्डा सोलन के समीप स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय में कुल 1616 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-3 कथेड़ वार्ड में कुल 1623 मतदाता हैं। इनमें 816 पुरुष व 807 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 कथेड़ वार्ड में मतदान के लिए दो मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। मॉल रोड़ स्थित उप निदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय में कुल 341 तथा गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कथेड़ में कुल 1282 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-4 चम्बाघाट सलोगड़ा वार्ड में कुल 1799 मतदाता हैं। इनमें 939 पुरुष व 860 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 चम्बाघाट सलोगड़ा वार्ड में मतदान के लिए 03 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। चम्बाघाट स्थित उप निदेशक उद्यान विभाग कार्यालय में कुल 861, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोगड़ा में कुल 450 तथा चम्बाघाट स्थित उप निदेशक कृषि में कुल 488 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-5 लोअर बाज़ार वार्ड में कुल 1221 मतदाता हैं। इनमें 632 पुरुष व 589 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 लोअर बाज़ार वार्ड में मतदान के लिए 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन-1 (पूर्वी भाग) में कुल 911 तथा सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन- II (पश्चिमी भाग) में कुल 310 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-6 जवाहर पार्क वार्ड में कुल 1913 मतदाता हैं। इनमें 952 पुरुष व 961 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6 जवाहर पार्क वार्ड में मतदान के लिए 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। नगर निगम कार्यालय सोलन-1 (पूर्वी भाग) में कुल 939 तथा नगर निगम कार्यालय सोलन- II (पश्चिमी भाग) में कुल 974 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-7 ठोडो मैदान वार्ड में कुल 1948 मतदाता हैं। इनमें 998 पुरुष व 950 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-7 ठोडो मैदान वार्ड में मतदान के लिए 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला, पुंज विला, सोलन में कुल 956 तथा आपदा प्रबंधन कार्यालय सोलन में कुल 992 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-8 शिल्ली रोड़ वार्ड में कुल 2418 मतदाता हैं। इनमें 1252 पुरुष व 551 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-8 शिल्ली रोड़ वार्ड में मतदान के लिए 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। सनातन धर्म, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, गंज बाज़ार, सोलन में कुल 1867 तथा जौणाजी रोड़ स्थित पंचायत घर सेरी में कुल 551 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-9 मधुबन कॉलोनी वार्ड में कुल 1882 मतदाता हैं। इनमें 951 पुरुष तथा 931 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-9 मधुबन कॉलोनी वार्ड में मतदान के लिए 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। पुराना कचहरी रोड़ सोलन स्थित अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, तृतीय वृत कार्यालय में कुल 913 तथा राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में कुल 969 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-10 चौंरीघाटी वार्ड में कुल 1929 मतदाता हैं। इनमें 955 पुरुष तथा 974 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-10 चौंरीघाटी वार्ड में मतदान के लिए 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) सोलन में कुल 1045 तथा फोरेस्ट रोड़ स्थित ज़िला वनमण्डाधिकारी कार्यालय में 884 मतदाता मतदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-11 डिग्री कॉलेज वार्ड में कुल 2217 मतदाता हैं। इनमें 1108 पुरुष, 1108 महिला तथा 01 अन्य मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-11 डिग्री कॉलेज वार्ड में मतदान के लिए 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन-1 (पूर्वी भाग) में कुल 1024 तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन- II (पश्चिमी भाग) में कुल 1193 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-12 सन्नी साईड वार्ड में कुल 2009 मतदाता हैं। इनमें 1001 पुरुष तथा 1008 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-12 सन्नी साईड वार्ड में मतदान के लिए 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। पुराना उपायुक्त कार्यालय-1 (पूर्वी भाग) में कुल 1187 तथा पुराना उपायुक्त कार्यालय- II (पश्चिमी भाग) में कुल 822 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-13 कलीन वार्ड में कुल 1669 मतदाता हैं। इनमें 849 पुरुष तथा 820 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-13 कलीन वार्ड में मतदाता के लिए 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलीन-1 (पूर्वी भाग) में कुल 1228 तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलीन- II (पश्चिमी भाग) में कुल 441 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड में कुल 1633 मतदाता हैं। इनमें 807 पुरुष तथा 826 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड में मतदाता के लिए कुल 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी-1 (रबौण) स्थित जल शक्ति विभाग कार्यालय में कुल 947 तथा सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग में कुल 686 मतदाता मतदान करेंगे।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-15 तहसील पटराड वार्ड में कुल 1684 मतदाता हैं। इनमें 862 पुरुष तथा 822 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-15 तहसील पटराड वार्ड में मतदाताओं के लिए कुल 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। बॉयज हॉस्टल डिग्री कॉलेज सोलन-1 (पूर्वी भाग) में कुल 861 तथा बॉयज हॉस्टल डिग्री कॉलेज सोलन- II (पश्चिमी भाग) में कुल 823 मतदाता मतदान करेंगे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी वार्ड में कुल 2008 मतदाता हैं। इनमें 1024 पुरुष तथा 984 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी वार्ड में मतदाताओं के लिए 02 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला रबौण में कुल 1206 तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आंजी में कुल 802 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-17 बसाल पति कथेड़ वार्ड में कुल 2912 मतदाता हैं। इनमें 1462 पुरुष तथा 1450 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-17 बसाल पति कथेड़ वार्ड में मतदाताओं के लिए 03 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बसाल पति कथेड़ में कुल 1000, एम.एस.एम.ई. (विकास संस्थान चम्बाघाट, सोलन) कार्यालय में कुल 1358 तथा पंचायत घर बसाल में कुल 554 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए स्थापित 36 मतदान केन्द्रों में से 06 संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इनमें वार्ड नम्बर-4 चम्बाघाट सलोगड़ा का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोगड़ा मतदान केन्द्र, वार्ड नम्बर-7 ठोडो ग्राउंड का राजकीय प्राथमिक पाठशाला, पुंज विला, सोलन, वार्ड नम्बर-13 कलीन वार्ड के दोनों मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलीन, सोलन (पूर्वी भाग-1) तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलीन, सोलन (पश्चिमी भाग- II), वार्ड नम्बर-17 बसाल पति कथेड़ वार्ड का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला बसाल पति कथेड़ तथा पंचायत घर बसाल के मतदान केन्द्र को संवेदनशील मतदान केन्द्र की श्रेणी में रखा गया है।

======================================

5055 मतदाता करेंगे नगर परिषद परवाणू के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग -मनमोहन शर्मा
2767 पुरुष तथा 2288 महिला मतदाता
वार्ड नम्बर-1 में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक
दो मतदान केन्द्र अति संवेदनशील तथा 03 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित


शहरी निकाय-2026 के अंतर्गत 17 मई, 2026 को होने वाले निर्वाचन में नगर परिषद परवाणू के सभी 09 वार्डों में कुल 5055 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि कुल मतदाताओं में से 2767 पुरुष तथा 2288 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद परवाणू में मतदान के लिए कुल 09 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक आयोजित होगा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-1 वर्किंग वुमन हॉस्टल वार्ड में कुल 329 मतदाता हैं। इनमें 163 पुरुष तथा 166 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-1 वर्किंग वुमन हॉस्टल वार्ड के लिए सेक्टर-2 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परवाणू मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 एच.आर.टी.सी. वर्कशॉप वार्ड में कुल 384 मतदाता हैं। इनमें 213 पुरुष तथा 171 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 एच.आर.टी.सी. वर्कशॉप वार्ड के लिए उद्योग अधिकारी (पी.आई.ए.) सेक्टर-1 मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 परवाणू आईशर वार्ड में कुल 256 मतदाता हैं। इनमें 155 पुरुष तथा 101 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 परवाणू आईशर वार्ड के लिए सेक्टर-2 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-4 परवाणू गेबरियल वार्ड में कुल 475 मतदाता हैं। इनमें 310 पुरुष तथा 165 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 परवाणू गेबरियल वार्ड के लिए एच.पी.एम.सी. कोल्ड स्टोर नज़दीक ई.एस.आई. हॉस्पिटल सेक्टर-2 मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-5 हाउसिंग बोर्ड रेस्ट हाउस वार्ड में कुल 961 मतदाता हैं। इनमें 497 पुरुष तथा 464 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 हाउसिंग बोर्ड रेस्ट हाउस सेक्टर-3 स्थित वार्ड के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुरला, परवाणू मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6 परवाणू शॉपिंग सेंटर वार्ड में कुल 803 मतदाता हैं। इनमें 423 पुरुष तथा 380 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6 परवाणू शॉपिंग सेंटर वार्ड के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सेक्टर-4 परवाणू मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-7 ई.डब्ल्यू.एस. वार्ड में कुल 599 मतदाता हैं। इनमें 318 पुरुष तथा 281 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-7 ई.डब्ल्यू.एस. वार्ड के लिए लोट्स पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 परवाणू मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-8 परवाणू इंडस्ट्रियल वार्ड में कुल 823 मतदाता हैं। इनमें 455 पुरुष तथा 368 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-8 परवाणू इंडस्ट्रियल वार्ड के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला अम्बोटा, सेक्टर-5, परवाणू मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-9 सर्किट हाउस वार्ड में कुल 425 मतदाता हैं। इनमें 233 पुरुष तथा 192 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-9 सर्किट हाउस वार्ड के लिए एन.जे.पी.सी. कार्यालय, सेक्टर-1 परवाणू मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर परिषद परवाणू के 09 वार्डों में स्थापित 09 मतदान केन्द्रों में से 02 अति संवेदनशील तथा 03 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-1 वर्किंग वुमन हॉस्टल वार्ड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेक्टर-2 परवाणू तथा वार्ड नम्बर-9 सर्किट हाउस वार्ड के लिए एन.जे.पी.सी. कार्यालय, सेक्टर-1 परवाणू का मतदान केन्द्र अति संवेदनशील घोषित किया गया है। वार्ड नम्बर-2 एच.आर.टी.सी. वर्कशॉप वार्ड के लिए उद्योग अधिकारी (पी.आई.ए.) सेक्टर-1, वार्ड नम्बर-5 हाउसिंग बोर्ड रेस्ट हाउस वार्ड के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुरला, सेक्टर-3, परवाणू तथा वार्ड नम्बर-8 परवाणू इंडस्ट्रियल वार्ड के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला अम्बोटा, सेक्टर-5, परवाणू मतदान केन्द्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

==========================================

नगर पंचायत अर्की के लिए कुल 2203 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग - मनमोहन शर्मा
1079 पुरुष तथा 1124 महिला मतदाता


शहरी निकाय-2026 के अंतर्गत 17 मई, 2026 को होने वाले निर्वाचन में नगर पंचायत अर्की के सभी 07 वार्डों में कुल 2203 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि कुल मतदाताओं में से 1079 पुरुष तथा 1124 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अर्की में मतदान के लिए कुल 07 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक आयोजित होगा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-1 मैहलात वार्ड में कुल 331 मतदाता हैं। इनमें 164 पुरुष तथा 167 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-1 मेहलात वार्ड के लिए राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 मियांपुर वार्ड में कुल 376 मतदाता हैं। इनमें 182 पुरुष तथा 194 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 मियांपुर वार्ड के लिए लोक निर्माण विभाग के अर्की स्थित विश्राम गृह के हॉल में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-3 झींवर मोहल्ला वार्ड में कुल 336 मतदाता हैं। इनमें 156 पुरुष तथा 180 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 झींवर मोहल्ला वार्ड के लिए तहसील कल्याण कार्यालय अर्की में मतदान केन्द्र स्थापित किया है।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-4 चौगान वार्ड में कुल 233 मतदाता हैं। इनमें 121 पुरुष तथा 112 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 चौगान वार्ड के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला अर्की को मतदान केन्द्र बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 लक्ष्मी नारायण मंदिर वार्ड में कुल 218 मतदाता हैं। इनमें 106 पुरुष तथा 112 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 लक्ष्मी नारायण मंदिर के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-6 ततला मोहल्ला वार्ड में कुल 192 मतदाता हैं। इनमें 94 पुरुष तथा 98 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6 ततला मोहल्ला वार्ड के मतदाताओं के लिए द अर्की मार्किटंग एंड कंजयूमर यूनियन को मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-7 शीला ककड़ वार्ड में कुल 517 मतदाता हैं। इनमें 256 पुरुष तथा 261 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-7 शीला ककड़ वार्ड के मतदाताओं के लिए मृदा संरक्षण अर्की के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय को मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।

============================================

नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए कुल 1548 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग - मनमोहन शर्मा

शहरी निकाय-2026 के अंतर्गत 17 मई, 2026 को होने वाले निर्वाचन में नगर पंचायत कण्डाघाट के सभी 07 वार्डों में कुल 1548 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट में मतदान के लिए कुल 07 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक आयोजित होगा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-1 सिलहारी वार्ड में कुल 283 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-1 सिलहारी वार्ड के लिए खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय कण्डाघाट के हॉल में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 हिमुडा वार्ड में कुल 150 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 हिमुडा वार्ड के लिए लोक निर्माण विभाग कण्डाघाट के सहायक अभियंता के कार्यालय में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-3 पड़ाव वार्ड में कुल 185 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 पड़ाव के लिए नया पंचायत घर के हॉल में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-4 दोलग वार्ड में कुल 205 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 दोलग वार्ड के लिए पुराना पंचायत घर के हॉल-1 में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 राज राजेश्वरी में कुल 255 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 राज राजेश्वरी वार्ड के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट के हॉल में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-6 लोअर बाज़ार वार्ड में कुल 207 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6 लोअर बाज़ार वार्ड के लिए पुराना पंचायत घर के हॉल-2 में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-7 बृजेश्वर महादेव वार्ड में कुल 263 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-7 बृजेश्वर महादेव वार्ड के लिए खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय कण्डाघाट के कनिष्ठ अभियंता के कमरे में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।

=========================================

नगर निकाय एवं नगर पंचायत निर्वाचन के दृष्टिगत ‘ड्राई डे’ घोषित

सोलन जिला में 17 मई, 2026 को नगर निकाय एवं नगर पंचायत निर्वाचन के दृष्टिगत ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा नियमानुसार निर्धारित अवधि के लिए ‘ड्राई डे’ घोषित करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए गए हैं।
नगर निगम सोलन, नगर परिषद नालागढ़, नगर परिषद परवाणू, नगर पंचायत अर्की तथा नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए 17 मई, 2026 को होने वाले निर्वाचन के दृष्टिगत ‘ड्राई डे’ के सम्बन्ध में आदेश जारी किए गए हैं।
इन आदेशों के अनुसार उपरोक्त सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्त होने के लिए निर्धारित समय से 48 घण्टे पूर्व से किसी होटल, खान-पान के स्थान, मदिरालय, दुकान अथवा किसी सार्वजनिक या निजी स्थान पर किसी भी प्रकार के मादक द्रव्यों तथा मदिरा एवं अन्य नशीले पदार्थों का वितरण एवं विक्रय नहीं किया जा सकेगा। यह निर्देश 17 मई, 2026 की सांय 03.00 बजे से मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व से प्रभावी माने जाएंगे। यह आदेश 15 मई, 2026 की सांय 03.00 बजे से प्रभावी होंगे।
आदेशों के अनुसार सम्बन्धित मतदान क्षेत्रों में सभी शराब ठेके, बार, होटल, रेस्त्रां, क्लब तथा मदिरा की बिक्री एवं सेवा के लिए प्रयुक्त किए जा रहे सभी संस्थान उक्त अवधि में बंद रहेंगे।
आदेशों की अवहेलना पर विधि सम्मत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।