चण्डीगढ़, 13.05.26- : भारत विकास परिषद, चंडीगढ़ प्रांत द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष में सामुदायिक केंद्र, सेक्टर 18 में माँ तुझे प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती सुमन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ विरमानी प्रांतीय अध्यक्ष,मंजीत सिंह महासचिव,जसपिंदर कौर वित्सचिव द्वारा दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गीत से हुआ।

कार्यक्रम के प्रारम्भ मे कार्यक्रम की अध्यक्षा और प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मल अग्रवाल ने सभी का स्वागत एवं परिचय करवाया। प्रान्तीय गतिविधि संयोजक श्रीमती मीना राणा ने महान राष्ट्र के निर्माण में माताओं की भूमिका पर अपने विचार साँझा किए। मुख्य वक्ता श्रीमती गीता टंडन, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ने माँ की महानता पर अपने विचार रखे। कंचन सैनी द्वारा तैयार माँ के गीतों पर छोटी बच्चियों ने अति सुन्दर नृत्य किए। श्री राम के गीत पर भूमिका पांडे ने अति उत्तम शास्त्रीय नृत्य पेश किया। इसके साथ ही प्रेमा शाह, पूनम सिंगला, मधुरिमा मल्होत्रा, साधना दुबे, रिंकू सिन्हा, राजवंत कौर व जसप्रीत कौर ने माँ पर अपने गीत और कविताएं समर्पित की।