चंडीगढ़, 01.05.26- : खादी सेवा संघ के चेयरमैन एवं आचार्यकुल चंडीगढ़ के अध्यक्ष केके शारदा ने पंजाब यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर रेणु विग से उनके कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें पंजाब और चंडीगढ़ रीजन में खादी उत्पादों के प्रसार के लिए खादी सेवा संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। केके शारदा ने वीसी श्रीमती रेणु विग को हाल ही में न्यू चंडीगढ़ में खोले गए खादी सेवा संघ के नए शोरूम की भी जानकारी दी और उन्हें आमंत्रित किया, जिसे श्रीमती रेणु विग ने सहर्ष स्वीकार किया। वीसी श्रीमती रेणु विग ने लोगों में खादी के महत्व और खास तौर से युवा वर्ग में खादी उत्पादों के प्रति बढ़ रहे रुझान पर खुशी व्यक्त की।

श्रीमती रेणु विग ने खादी सेवा संघ के नए शोरूम के लिए संस्था के अध्यक्ष केके शारदा और सभी सदस्यों तथा स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए खादी के प्रचार-प्रसार के लिए खादी सेवा संघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर केके शारदा ने रेणु विग को खादी उत्पाद की एक किट भेंट करते हुए