मनीमाजरा, 29.04.26 : सेक्टर-34 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में वैदिक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मनीमाजरा ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्राओं ने 1 स्वर्ण, 5 रजत व 29 कांस्य सहित कुल 35 पदक जीते। प्रधानाचार्या पूनम सेखरी ने विजेता छात्राओं व शारीरिक शिक्षा अध्यापक को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि सभी के लिए प्रेरणादायक है।