CHANDIGARH, 18.04.26-आज चंडीगढ़ टीचर एसोसिएशन ने पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ रेनू विज के साथ मुलाकात कर सेनेट चुनाव में महिलाओं को आरक्षण देने और इसके साथ-साथ चुनाव की तारीख बदलने की अपील की। प्रतिनिधि मंडल में चंडीगढ़ टीचर एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष परवीन कौर मान, कानूनी सलाहकार अरविंद राणा, महासचिव अजय शर्मा और सदस्य मोनिका राठौर ने कहा कि चुनाव जो की बुधवार यानी 9 सितंबर को रखा गया है जिससे बहुत से लोग हिस्सा लेने से वंचित रह जाएंगे ।हमारे बहुतात अध्यापक सेनिट चुनाव के वोटर हैं और हमारे स्कूल 2:00 बजे बंद होते हैं यहां तक की दोपहर की शिफ्ट के अध्यापक तो शाम तक भी फ्री नहीं हो पाते।अगर यह चुनाव रविवार को नहीं किया गया तो इसे संवैधानिक तौर पर मिला हुआ वोटिंग राइट आहत होगा इसलिए हमने आज यह अपील की है कि चुनाव 9 सितंबर की बजाय 6 सितंबर को किया जाए तांकी हर वोटर अपने वोट का अधिकार इस्तेमाल कर सके।
प्रतिनिधियों ने बताया इसके साथ-साथ हमने अपील की है कि सेनिट चुनाव में महिला आरक्षण को भी लागू किया जाए ।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा बार काउंसिल के चुनाव में 25 सीटों में पांच सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है अगर हाई कोर्ट जैसी उच्च संस्था इस बात का ध्यान रख सकती है तो पंजाब यूनिवर्सिटी इसके बारे में क्यों नहीं सोच रही । उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री बार-बार इस बात का आह्वान करते हैं महिला सशक्तिकरण होना चाहिए l अगर सेनिट में महिलाओं की उपस्थिति को यकींनी किया जाए तो वाकई में इस बात को पूरा किया जा सकता है कि हमारा देश महिला सशक्तिकरण की तरफ आगे बढ़ रहा है।