सोलन-दिनांक 13.04.2026-हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तथा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली 15 अप्रैल, 2026 को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यातिथि इसके उपरांत प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान में ध्वजारोहण करेंगे।
समारोह में पुलिस व गृह रक्षक जवानों सहित एन.सी.सी, एन.एस.एस. व स्कूली बच्चों द्वारा भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत की जाएगी।
उन्होंने कहा कि समारोह में विभिन्न संस्थानों एवं स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
मनमोहन शर्मा ने सभी से आग्रह किया है कि 15 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान पहुंच कर हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का आनंद उठाएं।
.0.